सरकारी निर्देशों को धता बताकर पश्चिम बंगाल में शुरू हुआ स्कूल

कोलकाता। सरकारी निर्देशों की अवहेलना करते हुए पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के एक राजकीय विद्यालय ने कक्षाएं फिर से शुरू कर दी हैं। बुधवार से यहां कक्षाएं शुरू हुई है जिसके बाद गुरुवार को राज्य शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक वृंदावन घटक को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है।

दासपुर क्षेत्र के हसबेरिया बीसी रॉय हाई स्कूल के हेडमास्टर वृंदावन घटक ने कहा कि दसवीं के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया क्योंकि लॉकडाउन के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। उन्होंने कहा, “हमने सामाजिक दूरियों के मानदंडों और मानक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कक्षाएं शुरू कीं। कई महीनों के लिए घर पर रहने के बाद छात्र स्कूल आने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। कई अभिभावक भी स्कूल के अधिकारियों से कक्षाओं को फिर से शुरू करने का अनुरोध कर रहे थे। इसीलिए दोबारा स्कूल शुरू किया गया है।”

एक सवाल का जवाब देते हुए घटक ने कहा, “अगर शिक्षा विभाग द्वारा शिकायत मिलेगी तो हम स्कूल कर देंगे, लेकिन हम खुले में कक्षाएं लेने का विकल्प चुन सकते हैं।” घटक ने कहा कि स्कूल सभी आवश्यक कोविड-19 प्रोटोकॉल के बाद 11 और 12 की कक्षाएं शुरू करने पर भी विचार कर रहा है।

शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हेडमास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और सरकार के आदेश का उल्लंघन करने के कारणों को बताने के लिए कहा गया है। अधिकारी ने कहा, “उन्हें 24 घंटे के भीतर जवाब देना होगा। जिला निरीक्षक को भी गुरुवार को स्कूल का दौरा करने और रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा गया है।”

सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ काजल बनिक ने कहा कि इस कदम से बच्चों के स्वास्थ्य को खतरा होगा। उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

यह खबर भी पढ़े: Sushant suicide case: सुशांत के परिवार ने जारी की 9 पेज की चिट्ठी, लिखा- एक-एक कर सबके चरित्र पर उछाला जा रहा है कीचड़

यह खबर भी पढ़े: लॉकडाउन में खुद को मानसिक रूप से स्‍वस्‍थ रखने के लिए युवाओं ने लिया टीवी व सोशल मीडिया का सहारा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Restaurants, Bars Main Sources of Many COVID Outbreaks

Thu Aug 13 , 2020
By Robin Foster and E.J. MundellHealthDay Reporters WEDNESDAY, Aug. 12, 2020 New data shows that many of the community outbreaks of coronavirus that have cropped up in the United States this summer have originated in restaurants and bars. In Louisiana, roughly a quarter of the state’s 2,360 cases since March […]

Breaking News

Recent Posts