- Hindi News
- Local
- Haryana
- Haryana Police Caught Tree Accused With 331 Kilograms Hemp Brought In A Tractor trolley From Chhattisgarh
पलवल6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

इस ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा है, जिसमें लगाई गई ट्राली में गांजा छिपाकर लाया गया था।
- छत्तीसगढ़ से हरियाणा के पलवल होते हुए यूपी में करनी थी एंट्री
- पकड़े गए तीनों आरोपी यूपी के रहने वाले, पुलिस कर रही जांच
हरियाणा पुलिस ने तीन लोगों को 331 किलो गांजे के साथ पलवल-मोहना मार्ग पर कटेसरा गांव के पास से पकड़ा है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी इतना नसा एक ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर छत्तीसगढ़ से लाए थे और यूपी के सांवली ले जा रहे थे। पलवल में ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी और उनसे बरामद गांजा।
चांदहट थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने एसटीएफ रोहतक के एएसआई रणबीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनको सूचना मिली थी कि मोहना से पलवल की तरफ से एक ट्रैक्टर-ट्राली में गांजा पत्ती भरकर तीन व्यक्ति यूपी की तरफ जाएंगे। जिसकी सूचना मिलते ही उन्होंने चांदहट थाना पुलिस को अवगत कराया गया और कटेसरा गांव के समीप नाकाबंदी कर दी।
पुलिस को देखते ही उक्त ट्रैक्टर चालक वापस भागने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर ट्रैक्टर-ट्राली को काबू कर उस पर सवार तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पता इशोपुर सामली (यूपी) निवासी श्रीपाल, डुंडा खेड़ा सामली यूपी निवासी विजयपाल व परवेश बताया।
जिसके बाद पुलिस ने बीडीपीओ उपमा अरोड़ा की मौजूदगी में ट्राला की तलाशी ली तो उसके अंदर बॉक्स बने हुए थे, जिनमें 62 पैकेट गांजा पत्ती के बरामद हुआ। जिनका वजन 331 किलो 41 ग्राम है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
0
