Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | न्यूजीलैंड में 3 दिन में 30 संक्रमित मिले, 102 दिन कोई केस नहीं मिला था- लॉकडाउन 12 दिन बढ़ाया गया; दुनिया में 2.10 करोड़ मरीज

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च इलाके स्थित एक टेस्टिंग सेंटर पर गुरुवार को अपने काम में जुटे स्वास्थ्यकर्मी। यहां ऑकलैंड और कुछ दूसरे इलाके में 102 दिन बाद संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं।

  • दुनिया में अब तक 7.57 लाख मौतें हुईं, 1.39 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में अब तक 54 लाख संक्रमित, जबकि 1.70 लाख मौतें हुईं

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 10 लाख 77 हजार 917 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 39 लाख 10 हजार 488 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लाख 57 हजार 674 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। 102 दिन तक संक्रमण से बचे रहे न्यूजीलैंड में बीते दिन में 30 मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को 13 नए मामले सामने आने के बाद प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने लॉकडाउन 12 दिन बढ़ाने का ऐलान किया।

जेसिंडा ने कहा कि ऑकलैंड में लेवल थ्री और देश के बाकी इलाकों में सेकेंड लेवल का लॉकडाउन 26 अगस्त तक लागू रहेगा। शुक्रवार को सामने आए 13 नए मामलों में दो ऐसे भी हैं जो ऑकलैंड से बाहर नए इलाकों में मिले हैं।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 54,15,666 1,70,415 28,43,204
ब्राजील 32,29,621 1,05,564 23,56,640
भारत 24,59,613 48,144 17,50,636
रूस 9,07,758 15,384 7,16,396
साउथ अफ्रीका 5,72,865 11,270 4,37,617
मैक्सिको 5,05,751 55,293 3,41,507
पेरू 4,98,555 21,713 3,41,938
कोलंबिया 4,33,805 14,145 2,50,494
चिली 3,80,034 10,299 3,53,131
स्पेन 3,79,799 28,605 उपलब्ध नहीं

रूस: वैक्सीन स्पुतनिक वी की एक खुराक दो साल तक काम करेगी

रूस ने कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी लॉन्च करने के दो दिन बाद इसे लेकर नया दावा किया है। गैमालेया नेशनल रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर एलेक्जेंडर ने कहा है कि वैक्सीन की एक खुराक दो साल तक वायरस से बचाने में कारगर होगी।गिंट्सबर्ग ने रूस के सरकारी टीवी चैनल पर दिए इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन को तैयार करने में रिसर्च सेंटर को पांच महीने का वक्त लगा। रूस सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल यह वैक्सीन सिर्फ फ्रंटलाइन कर्मचारियों और दूसरे जरूरतमंद लोगों को ही लगाया जाएगा।

रूस के गैमालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी में रिसर्च में जुटी एक रिसर्चर। – फाइल

ब्रिटेन: फ्रांस समेत पांच देश क्वारैंटइन लिस्ट में शामिल

ब्रिटेन ने फ्रांस और नीदरलैंड समेत चार अन्य देशों को अपनी क्वारैंटाइन लिस्ट में शामिल किया है। लिस्ट में शामिल देशों से यूके पहुंचने वाले लोगों के लिए 14 दिनों तक क्वारैंटाइन में रहना जरूरी होगा। देश के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ग्रांट शैप्स ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद फ्रांस ने कहा है कि वह भी ब्रिटेन के लोगों पर इसी तरह की पाबंदियां लगा सकता है।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में गुरुवार को मास्क लगाकर जाते लोग। यहां पर 3 लाख से ज्यादा संक्रमित मिले हैं।

वेनेजुएला: कराकस के गवर्नर की मौत
वेनेजुएला की राजधानी कराकस के गवर्नर डैरियो विवास की गुरुवार को संक्रमण से मौत हो गई। देश की उपराष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 70 साल के विवास राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के करीबी थे। वह 19 जुलाई को संक्रमित मिले थे। इसके बाद से वे अस्पताल में भर्ती थे। विवास वेनेजुएला में संक्रमण से मरने वाले पहले बड़े सरकारी अफसर हैं।

वेनेजुएला में कराकस के गवर्नर डैरियो विवास 19 जुलाई को संक्रमित मिले थे। गुरुवर को उनकी मौत हो गई।

कोलंबिया: 14 हजार से ज्यादा मौतें
कोलंबिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में 11 हजार 286 नए मामले सामने आए हैं और 308 मौतें हुई हैं। अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 33 हजार 805 हो गया है। अब तक यहां 14 हजार 145 मौतें हुई हैं। 1 लाख 49 हजार 944 मामलों के साथ कोलंबिया की राजधानी बोगोटा सबसे ज्यादा प्रभावित है।

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के एक टेस्टिंग सेंटर पर एक व्यक्ति का सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी।

ब्राजील: 24 घंटे में 60 हजार से ज्यादा नए मामले
ब्राजील में 24 घंटे में 60 हजार 91 नए मामले सामने आए हैं। महामारी फैलने के बाद यह तीसरा मौका है जब देश में एक ही दिन में 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे पहले 29 जुलाई को 69 हजार 74 और 22 जुलाई को 67 हजार 860 मरीज मिले थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि अब देश में संक्रमितों की संख्या 32 लाख 24 हजार 876 हो गई है। अब तक यहां 1 लाख 5 हजार 463 लोगों की जान गई है।

जापान: 1177 नए मामले
जापान में गुरुवार को 1177 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की जान गई। इसके साथ ही जापान में संक्रमितों की संख्या 52 हजार 929 हो गई है। इनमें से 712 लोग डायमंड प्रिंसेज क्रूज पर संक्रमित मिले थे। अब तक देश में 1086 मौतें हुई हैं। गुरुवार को राजधानी टोक्यो में 177 मरीज मिले।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

West Bengal: College appointment panel tenure extended | Kolkata News

Fri Aug 14 , 2020
KOLKATA: The tenure of panels for counselling and appointing assistant professors and librarians, which were formed last year, has been extended till the end of the year. The West Bengal College Service Commission had requested the government to extend the validity of the panels as counselling and appointments had been […]

Breaking News

Recent Posts