Powerful landslides triggered by torrential rains hit central Nepal’s Sindhupalchowk district | भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड में 11 लोगों की जान गई, 27 लापता हुए; 13 से ज्यादा घरों को नुकसान

  • Hindi News
  • International
  • Powerful Landslides Triggered By Torrential Rains Hit Central Nepal’s Sindhupalchowk District

काठमांडू7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में हुए लैंडस्लाइड के बाद घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटी सेना। (न्यूयॉर्क टाइम्स)

  • घटनास्थल से पांच बच्चे, चार पुरुष और दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए
  • हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को नेपाल आर्मी ने एयर लिफ्ट किया

नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड में 11 लोगों की मौत हो गई। 27 लापता हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि शुक्रवार सुबह काठमांडू से 130 किलोमीटर पूर्व सिंधुपालचौक जिले के जुगल रूरल म्यूनिसपैलिटी में लैंडस्लाइड की घटना हुई।

अधिकारियों ने कहा कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को नेपाल आर्मी ने एयर लिफ्ट किया। उन्हें जिला मुख्यालय लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। काठमांडू पोस्ट ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस माधव प्रसाद काफ्ले के हवाले से कहा कि घायलों में से चार को चतरा स्थित जिला हॉस्पिटल ले जाया गया है, जबकि एक को काठमांडू के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

25-30 घरों के ध्वस्त होने का खतरा

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से पांच बच्चे, चार पुरुष और दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। पांच परिवारों के 27 लोग लापता हो गए हैं। लैंडस्लाइड में जुगल म्यूनिसपैलिटी में 13 घर ध्वस्त हो गए। जबकि 25-30 घरों के ध्वस्त होने का खतरा है।

लगातार हो रही बारिश से बचाव कार्य में रुकावट हो रही है। नेपाल सेना और पुलिस के जवान बचाव कार्य में लगे हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Megha Ray opens up about her first show, Dil Yeh Ziddi Hai, getting off air abruptly : Bollywood News

Fri Aug 14 , 2020
The sudden lockdown because of the pandemic hit us all hard especially, the entertainment industry. Where we used to witness the hardcore shooting of every day of movies, television shows, music videos, and even ad shoots, and in a blink, all of it went shut. Just like that, Megha Ray […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts