Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | अनलॉक-3 बिहार में 6 सितंबर तक बढ़ा, धार्मिक स्थल और मॉल बंद रहेंगे; शरद पवार के 6 सुरक्षाकर्मी पॉजिटिव; देश में अब तक 26.51 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यह फोटो केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद (बीच में) की है। उन्होंने 13 और 16 अगस्त से दो बार पटना मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। 537 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं।

  • देश में रविवार को 960 मरीजों की जान गई, अब तक इस बीमारी से 51 हजार 54 लोग दम तोड़ चुके हैं
  • महाराष्ट्र में रविवार को 11 हजार 111 और आंध्र प्रदेश में 8 हजार 012 मरीज मिले

बिहार सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते अनलॉक-3 को 6 सितंबर तक बढ़ा दिया है। इस दौरान, नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। धार्मिक स्थल, पार्क और मॉल बंद रहेंगे। राज्य में रविवार को संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख पार कर गया। शुरुआती 10 हजार की संख्या पार करने में 102 दिन लगे थे। जबकि, इसके बाद के 90 हजार संक्रमित मिलने में महज 45 दिन ही लगे। यानी 147 दिन में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख पार कर गया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के मुंबई स्थित घर पर 6 सुरक्षाकर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये अच्छा है कि कोई भी पवार के संपर्क में नहीं था। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। मुंबई के सिल्वर ओक में पवार के आवास पर कुल पंद्रह सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। सभी का रैपिड एंटीजन कोरोना टेस्ट हुआ था। फिलहाल उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

उधर, देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 26 लाख 51 हजार 290 हो गया है। इनमें से 19 लाख 20 हजार 265 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। यानी रिकवरी दर 72% हो गई है। रविवार को रिकॉर्ड 58 हजार 108 नए मरीज बढ़े।

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 57 हजार 982 केस सामने आए। वहीं, 941 मरीजों की मौत हो गई। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26 लाख 47 हजार 664 हो गई। इनमें 6 लाख 76 हजार 900 एक्टिव केस हैं। वहीं, 19 हजार 843 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। उधर, अब तक 50 हजार 921 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकाल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि 16 अगस्त को देश में 7 लाख 31 हजार 697 टेस्ट हुए। वहीं, अब तक 3 करोड़ 41 हजार 400 सैंपल की जांच की गई।
  • पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायक समरेश दास का सोमवार को निधन हो गया। वह कोरोनावायरस से संक्रमित थे। 77 साल के समरेश दास पूर्वी मिदनापुर के एगरा से विधायक थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है।

करीब 3 करोड़ कोरोना टेस्ट हुए, पॉजिटिविटी रेट में गिरावट
उधर, देश में कोरोना की टेस्टिंग भी बढ़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 16 अगस्त तक 3 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले चार दिन में पॉजिटिविटी रेट में कमी आई। 12 अगस्त को यह 8.93% थी, तो यह घटकर 16 अगस्त को 8.84% रह गई।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
भोपाल में रविवार को दो संक्रमितों की मौत के साथ कुल मौतों का आंकड़ा 250 पर पहुंच गया है। 2 जुलाई को आंकड़ा 100 पर था यानी बीते 45 दिन में 150 मौतें हुईं। वहीं, दो दिन में शहर में 269 नए केस मिले हैं। 152 शनिवार और 117 रविवार को। 533 मरीज ठीक हुए। इनमें भी 316 रविवार को स्वस्थ हुए। यह शहर में किसी एक दिन में स्वस्थ होने वाले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
नए संक्रमितों में ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे की पत्नी और बेटा शामिल हैं। संजय शुक्रवार को पॉजिटिव मिले थे। वे चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि पत्नी-बेटा होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की पत्नी भी पॉजिटिव आई हैं।

2. राजस्थान

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत के बाद जोधपुर जिले के फलोदी से भाजपा विधायक पब्बाराम विश्नोई भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। विश्नोई ने सोमवार को खुद इसकी जानकारी दी। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। पब्बाराम ने हाल ही में विधानसभा सत्र में भाग लिया था।

उधर, राज्य में सोमवार को 693 पॉजिटिव मामले सामने आए। अलवर में 165, जोधपुर में 157, जयपुर में 122, उदयपुर में 55, अजमेर में 54, बीकानेर में 47, सीकर में 43, राजसमंद में 14, डूंगरपुर में 9, सवाई माधोपुर में 7, बांसवाड़ा में 6, बूंदी और हनुमानगढ़ में 5-5, चूरू में 4 संक्रमित मिले। वहीं, बीकानेर और जयपुर में 3-3, बांसवाड़ा और कोटा में 2-2 की मौत हो गई।

3. बिहार

बिहार में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख पार कर गया। शुरुआती 10 हजार की संख्या पार करने में 102 दिन लगे थे। जबकि, इसके बाद के 90 हजार संक्रमित मिलने में महज 45 दिन ही लगे। यानी 147 दिन में बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा एक लाख पार कर गया। देश में एक लाख से अधिक संक्रमित मरीजों वाला बिहार आठवां राज्य बन गया है। हालांकि, अब तक 72566 संक्रमित कोरोना को परास्त करने में सफल रहे हैं, जो कुल संक्रमित का 69.71% है। पिछले 24 घंटे में 67212 सैंपल की जांच हुई। उधर, पटना के एम्स में पिछले दो दिनों में 13 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

4. महाराष्ट्र

राज्य में अब तक कुल 31 लाख 62 हजार 740 सैंपल्स की जांच कराई गई है। इनमें 5 लाख 95 हजार 865 पॉजिटिव हैं। इनमें से 3.36% मरीजों की मौत हो गई। राज्य में 10 लाख 53 हजार 897 लोग होम क्वारैंटाइन में हैं। इसके अलावा 38 हजार 203 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वारैंटाइन में रखा गया है।

5. उत्तरप्रदेश

प्रयागराज में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना अपडेट रिपोर्ट में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव बता दी गई। बाद में पता चला कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। रविवार को राज्य में 95,614 सैंपल्स की जांच की गई । अब तक 37 लाख 86 हजार 633 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kylie Jenner flaunts her curves in skimpy pink bikini as she enjoys her 23rd birthday getaway at Turks and Caicos  : Bollywood News

Mon Aug 17 , 2020
Entrepreneur Kylie Jenner rang in her 23rd birthday in style. She took off to the Turks and Caicos with her family and friends to celebrate her 23rd birthday this past week. E! reported that Kylie was accompanied by her daughter, Stormi Webster, sisters Khloé Kardashian and Kendall Jenner, and best […]

Breaking News

Recent Posts