- Hindi News
- Local
- Haryana
- Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 48040 Cases Updates | Haryana District Wise Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad Rewari Jind Rohtak Hisar Nuh Kurukshetra
पानीपत6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना जांच के लिए एक किशोर का सैंपल लेते हुए डॉक्टर।
- रिकॉर्ड 1009 मरीजों ने हराया कोरोना, रिकवरी रेट 84 फीसद के पार
- प्रदेशभर में 6 हजार 880 एक्टिव मरीज मौजूद, 150 की हालत नाजुक
हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या 48 हजार के पास पहुंच गई है। सोमवार को 887 ने मामले आए, वहीं रिकॉर्ड 1009 मरीज ठीक भी हुए। इसके साथ-साथ 12 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं 150 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 127 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 23 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। सोमवार को प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 48040 पर पहुंच गया, इसमें से 40160 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अभी 6880 मरीजों का उपचार चल रहा है।
इन जिलों में आए 887 मरीज
पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 107, गुड़गांव में 97, पानीपत में 81, रेवाड़ी व अंबाला में 71-71, यमुनानगर में 62, रोहतक में 58, कुरुक्षेत्र में 51, करनाल में 46, नारनौल में 41, सोनीपत में 39, चरखी-दादरी में 34, कैथल में 31, हिसार में 29, पंचकूला में 15, झज्जर व भिवानी में 12-12, नूंह व फतेहाबाद में 9-9, पलवल में 6, सिरसा में 5 तथा जींद में एक संक्रमित मिला।
इन जिलों में 1009 मरीज ठीक हुए
इसके साथ ही रेवाड़ी में 199, फरीदाबाद में 149, पानीपत में 110, पंचकूला में 100, गुड़गांव में 71, अंबाला में 60, रोहतक में 59, यमुनानगर में 36, करनाल में 29, कुरुक्षेत्र में 28, पलवल व सिरसा में 26-26, सोनीपत में 22, फतेहाबाद में 19, भिवानी में 17, नूंह में 16, हिसार में 15, चरखी-दादरी में 14, नारनौल व झज्जर में 5-5 तथा कैथल में 3 मरीज ठीक होकर घर लौटे।
इन जिलों में हुई मौत
वहीं पंचकूला में 4, यमुनानगर में 2, फरीदाबाद, अंबाला, झज्जर, कुरुक्षेत्र, नूंह व कैथल में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।
84 फीसदी के पार पहुंचा रिकवरी रेट
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 854757 पर पहुंच गया है, जिसमें 801232 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 5485 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.66 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 84.53 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 31 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 33718 पर पहुंच गया है। कोरोना से 550 मौतों से मृत्युदर 1.14 फीसद पर पहुंच गई है।
अब तक 550 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 550 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 392 पुरूष और 158 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 154, गुड़गांव में 130, सोनीपत में 40, पानीपत में 33, रोहतक में 25, अंबाला में 22, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर में 17-17, करनाल, रेवाड़ी व झज्जर में 14-14, नूंह में 13, हिसार में 11, पलवल में 10, सिरसा, पंचकूला व भिवानी में 8-8, जींद में 6, फतेहाबाद में 4, कैथल में 3 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।
0
