Akshay Kumar said – Truth should always win, BJP demands resignation from Maharashtra Home Minister | संबित पात्रा ने कहा- महाराष्ट्र सरकार जा ‘रिया’ है; मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बोले- महाराष्ट्र सरकार के आरोप बेबुनियाद हो गए

  • Hindi News
  • National
  • Akshay Kumar Said Truth Should Always Win, BJP Demands Resignation From Maharashtra Home Minister

नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • एक्ट्रेस सुशांत के चचेरे भाई और भाजपा नेता नीरज सिंह बबलू ने कहा कि अब सुशांत को न्याय मिलेगा
  • कंगना रनोत ने कहा कि यह मानवता की जीत है, हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिला

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच अब सीबीआई ही करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को यह फैसला सुनाया। इस पर कांग्रेस और भाजपा के साथ बॉलीवुड से भी प्रतिक्रियाएं आईं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले महाराष्ट्र सरकार सो ‘रिया’ था। दोस्तों जल्दी ही सुनेंगे महाराष्ट्र सरकार जा ‘रिया’ है।

उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब उन्हें (सुशांत) न्याय मिलेगा। हमने सभी कदम कानून के तहत उठाए। वे न्यायसंगत थे। हमारा इस केस से जो भी रिश्ता है वह सिर्फ न्याय से जुड़ा है। इसे राजनीति या चुनाव की नजर नहीं देखना चाहिए। महाराष्ट्र सरकार के सारे आरोप बेबुनियाद साबित हो गए हैं।

अक्षय कुमार ने कहा- हमेशा सच की जीत होनी चाहिए

अक्षय कुमार ने कहा कि हमेशा सच की जीत होनी चाहिए। कंगना रनोट ने कहा कि यह मानवता की जीत है। उधर, भाजपा नेता किरीट सौमैया ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अशोक देशमुख से इस्तीफा मांगा है।

कंगना ने एसएसआर वॉरियर्स को बधाई दी

सुशांत की बहन ने कहा- आखिरकार, जांच सीबीआई को मिली

सुशांत के भाई और भाजपा नेता नीरज सिंह बबलू ने कहा, ‘हमारे परिवार ने सुप्रीम कोर्ट और उन सभी को धन्यवाद दिया जो न्याय के लिए इस आंदोलन का हिस्सा थे। अब, सुशांत को न्याय मिलेगा।’

किसने क्या कहा?

  • लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, ‘अब न केवल सच्चाई सामने आएगी, बल्कि वे नाम भी सामने आएंगे, जो जांच को रोकने के पीछे थे। मुझे उम्मीद है कि कोर्ट के आदेश से सुशांत के परिवार को राहत मिली है।’
  • बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से कोर्ट पर लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। देश को भरोसा दिलाया है कि सुशांत की मौत के मामले में न्याय दिया जाएगा।’
  • आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा- ‘सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुशी हुई। यह न्याय की जीत है। सुशांत की मौत के मामले में मैंने 30 जून को सीबीआई डिमांड की मांग की थी। बिहार सरकार 42 दिन बाद जागी।’
  • भाजपा नेता किरीट सौमैया ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख से इस्तीफा मांगा है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस फैसले के बाद महाराष्ट्र सरकार को आत्मचिंतन करना चाहिए।
  • विपक्ष के आरोपों पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि मुंबई पुलिस ने सुशांत की मौत के मामले में कानून के तहत काम किया। जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे सही नहीं हैं। जो लोग सरकार में हैं, वे कानून को जानते हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर या हमारे एडवोकेट जनरल इस फैसले पर बात कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मेरा कमेंट करना ठीक नहीं होगा। उन्होंने ने कहा कि गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा जा रहा है, अगर इस्तीफे की बात निकलेगी तो दिल्ली तक जाएगी। हमारे राज्य की न्याय व्यवस्था देश में सबसे बेहतर है। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

शरद पवार के पोते ने कहा- सत्यमेव जयते

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

sushant singh rajput death case: নজরে কুপার হাসপাতাল, সুশান্তের ময়নাতদন্ত করা ডাক্তাররা পাচ্ছেন লাগাতার হুমকি! - doctors of cooper hospital who carried out sushant’s post-mortem face shocking abuse and threats

Wed Aug 19 , 2020
এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: যে পাঁচ জন চিকিত্‍সক ১৪ জুন সুশান্ত সিং রাজপুতের (Sushant Singh Rajput ) দেহের ময়নাতদন্ত করেছিলেন, তাঁদের দিন কাটছে আতঙ্কে। প্রতিনিয়ত নানা হেনস্থার শিকার হতে হচ্ছে এই পাঁচ জনকে। তাঁদের বিরুদ্ধে দূষিত প্রচারে প্রকাশ করে দেওয়া হয়েছে ব্যক্তিগত ফোন নম্বর এবং নাম। তিন দিন আগে তাঁদের […]

Breaking News

Recent Posts