Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | 24 घंटे में संक्रमण के 67 हजार से ज्यादा मामले मिले और 59300 लोग ठीक हुए, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 14 हजार केस सामने आए; देश में 29.72 लाख केस

  • Hindi News
  • National
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली7 मिनट पहले

फोटो नई दिल्ली के मंडी हाउस की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के प्रोटेस्ट के दौरान वहां मास्क पहनकर बैठी महिला पुलिसकर्मी।

  • देश में अब तक 55,922 लोगों की मौत हो चुकी है, शुक्रवार को 947 मरीजों ने दम तोड़ा
  • आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को 9544 मामले सामने आए और 8827 मरीज ठीक हुए

देश में शुक्रवार को कोरोनावायरस से संक्रमण के 67,962 मामले सामने आए। 59,406 लोग रिकवर हुए, जबकि 947 लोगों की मौत हुई। वहीं, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 14,160 केस सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 29 लाख 72 हजार 302 हो गई है, जबकि 22 लाख 17 हजार 347 लोग ठीक हो चुके हैं।

पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा कोरोना संक्रमित हो गई हैं। शुक्रवार शाम उन्होंने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने खुद के पॉजिटिव होने की पुष्टि की। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर बताया है कि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उन आयोजनों के लिए लागू नहीं होगी, जिनमें भारी भीड़ जमा होती है

इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के दादर, भायखला और चेंबूर में स्थित जैन मंदिरों को पर्यूषण पर्व के आखिरी 2 दिन यानी 22 और 23 अगस्त को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की इजाजत दी है। मंदिर प्रबंधन को केंद्र सरकार का स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रॉसिजर (एसओपी) फॉलो करना पड़ेगा।

हालांकि, चीफ जस्टिस एसए बोबड़े की बेंच ने साफ कहा है कि यह छूट किसी और मंदिर या फिर गणेश चतुर्थी के उन आयोजनों के लिए लागू नहीं होगी, जिनमें भारी भीड़ जमा होती है।

एहतियात के साथ मनेगा पर्यूषण पर्व

कोरोना अपडेट्स…

  • लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में तैनात 9 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। लालू झारखंड के रांची स्थित रिम्स में भर्ती हैं। अब नए सुरक्षाकर्मियों की तैनाती से पहले उनकी जांच की जाएगी।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट करके बताया कि देश में रिकवरी रेट 74.3% हो गया है। इस ट्वीट के साथ उन्होंने नारा लिखा- मास्क नहीं तो टोकेंगे, कोरोना को रोकेंगे।
  • देश में कोरोना जांच के लिए लैब की संख्या बढ़ाकर 1504 कर दी गई है। इनमें से 978 सरकारी, जबकि 526 निजी लैब हैं।
  • पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पंजाब विधानसभा में आने वाले मंत्रियों, विधायकों और अफसरों को अपनी निगेटिव कोरोना रिपोर्ट पेश करनी होगी। यह सत्र 28 अगस्त से शुरू होगा।
  • कोलकाता के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर उदय कुमार बनर्जी की कोरोना से मौत हो गई। उनका यहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।
  • 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75% से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। इनमें दिल्ली में सबसे ज्यादा 90.1% मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई है।

1. मध्यप्रदेश
राज्य में सबसे ज्यादा 50.8% एक्टिव केस सिंगरौली में हैं। यहां 299 केस आ चुके हैं। इनमें से 152 का इलाज चल रहा है। रिकवरी रेट सबसे अच्छा भिंड का है। यहां 95.5% मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कुल 534 केस आए। इनमें से 510 मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण की दर 7.5% सीहोर में हैं। इसका मतलब यहां 100 लोगों की जांच करने पर 6 से 7 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। यहां कुल 524 केस आए हैं। इनमें से 154 एक्टिव केस हैं।

2. राजस्थान
यहां सबसे ज्यादा 69.5% एक्टिव केस बूंदी में हैं। जिले में 439 केस आए हैं। इनमें से 305 का इलाज चल रहा है। रिकवरी रेट सबसे अच्छा जालोर का है। यहां 96.5% मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कुल 1310 केस आए। इनमें से 1264 मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण की दर 8.4% अलवर में है। यानी यहां हर 100 लोगों की जांच करने पर 3 संक्रमित मिल रहे हैं। मौत की दर सबसे ज्यादा 3.3% सवाई माधोपुर में है।

3. बिहार
यहां बीते 24 घंटे में 2451 केस आए, लेकिन अच्छी बात रही कि 3585 मरीज ठीक भी हो गए। राज्य के 13 जिलों में रिकवरी रेट 80% से ज्यादा हो गया है। इनमें जमुई (86.7%), नवादा (86.3%), वैशाली (84.5%), खगड़िया (84%), समस्तीपुर (83.3%), सीवान (83.1%), रोहतास (82.3%), कैमूर (81.4%), गया (81.2%), पटना (81.1%), नालंदा (80.5%), बांका (80.1%) और भागलपुर (80%) शामिल हैं। राज्य में सबसे ज्यादा संक्रमण की दर रोहतास में है। यहां हर 100 में से 28 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं।

4. महाराष्ट्र
यहां 24 घंटे में सबसे ज्यादा 14 हजार 647 केस आए। राज्य में अब तक सबसे ज्यादा 1 लाख 41 हजार केस पुणे में आए हैं। जिले में हर दिन 2-3 हजार केस आ रहे हैं। हालांकि, अभी संक्रमण की सबसे ज्यादा 33% दर रायगढ़ की है। यानी यहां हर 100 लोगों की जांच पर 33 संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, रिकवरी रेट गढ़चिरौली का है। यहां 82.6% मरीज ठीक हो चुके हैं।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में बीते 15 दिन से 4 से 5 हजार केस आ रहे हैं। यहां 70% मरीज ठीक हो चुके हैं। सबसे अच्छा रिकवरी रेट हापुड़ का है। यहां 91.5% मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके बाद नोएडा (87.9%) और संभल (86.8%) हैं। संक्रमण की दर सबसे ज्यादा चंदोली में 17.1% है। सबसे ज्यादा 54.6% एक्टिव केस केस ललितपुर में हैं। जिले में 864 केस आए हैं। इनमें से 472 मरीजों का इलाज चल रहा है।

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'Morning Sickness' Doesn't Stick to the A.M., Study Confirms

Fri Aug 21 , 2020
WEDNESDAY, Aug. 19, 2020 (HealthDay News) As many expectant mothers can unhappily attest, the nausea and vomiting known as “morning sickness” can occur at any time of the day. In a new study, British researchers analyzed diaries kept by 256 women from the day they learned they were expecting until […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts