- Hindi News
- Local
- Bihar
- Chief Minister Nitish Kumar Reviews Meeting On Kovid 19, Directed To Increase The Number Of RTPCR Investigations
पटना5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कोरोना को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
- बैठक में बोले सीएम-जिन जिलों में ज्यादा मरीज, वहां ज्यादा टेस्टिंग कराएं
- दियारा और टाल इलाके में ज्यादा से ज्यादा जांच कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कोविड-19 को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम ने राज्य में आरटीपीसीआर जांच की संख्या और बढ़ाने का निर्देश दिया।
नीतीश ने कहा कि कोरोना एक्टिव से ज्यादा मरीज वाले जिलों में टेस्टिंग की संख्या बढ़ाएं। दियारा और टाल इलाके में ज्यादा से ज्यादा जांच कराई जाए। इसके साथ ही आरटीपीसीआर मशीनों की और उपलब्धता जल्द से जल्द सुश्चित कराएं। इससे जांच की संख्या और बढ़ेगी।
इन बिंदुओं पर भी काम करने के निर्देश-
- अधिक से अधिक जांच होने से संक्रमितों की पहचान हो सकेगी, जिससे उनका सही समय पर उपचार हो सकेगा और बाकी लोगों को संक्रमण से बचाया जा सकेगा।
- कोरोना से संबंधित सभी आंकडों को अपडेट रखें और उसके आधार पर रणनीति बनाकर काम करें।
- मास्क का प्रयोग सभी लोगों के लिए अनिवार्य है। इसके लिए माइकिंग और अन्य प्रचार माध्यम से लोगों को अवगत कराएं।
- राज्य में जनसंख्या का घनत्व ज्यादा है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना से बचने के लिए सचेत करते रहें।
- बाढ़ की स्थिति पर एसओपी के अनुसार कोई कार्रवाई करें और कोविड से निपटने के लिए अग्रिम योजना औरउसके लिए आवश्यक व्यवस्था तैयार रखें।
0
