- Hindi News
- Local
- Delhi ncr
- Jagjit Kaur’s Family Sought Permission To Leave Pakistan After Kidnapping, Marriage And Conversion
नई दिल्ली24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने परिवार की मदद का भरोसा दिलाया है। (फाइल फोटो)
- जगजीत कौर को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिया मदद का भरोसा
- मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं
पाकिस्तान में गुरुद्वारे के ग्रंथी के बेटी का अपहरण के बाद जबरन शादी और धर्म परिवर्तन की शिकार हुई जगजीत कौर को एक साल के बाद भी न्याय नहीं मिल पाया है। पाकिस्तान के कोर्ट ने जगजीत कौर को उनके परिवार को वापस सौंपने के लिए मना कर दिया है। पाकिस्तानी कोर्ट से न्याय नहीं मिलने से नाराज जगजीत कौर और उसके परिवार ने अब पाकिस्तानी सरकार से देश छोड़ने की इजाजत मांगी है।
इस मामले में जगजीत कौर और उसके परिवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने पूरी मदद का भरोसा दिलाया है। डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को वीडियो जारी कर कहा कि जैसा अंदेशा लगाया जा रहा था वहीं हुआ।
दिल्ली आने पर कमेटी करेगी परिवार के रहने की व्यवस्था – सिरसा
सिरसा ने कहा पाकिस्तानी कोर्ट ने जगजीत कौर को उनके परिवार को ना सौंपकर उसी परिवार को दे दिया है, जिसने नाबालिग का किडनैप करवाया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचारों की इंतहा हो चुकी है।
सिख परिवार के 10 सदस्यों ने वहां की सरकार से पासपोर्ट जारी कर देश छोड़कर जाने की मांग की है। सिरसा ने कहा कि इस परिवार के साथ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी खड़ी है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि वो आश्वासन दे रहे कि अगर यह परिवार दिल्ली आता है तो यहां उसको स्थापित करने का काम कमेटी करेगी।
0
