गुड़गांवएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
गुड़गांव-सोहना रोड पर शनिवार रात में गिरा निर्माणाधीन फ्लाईओवर।
- सोहना रोड पर 6 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जा रहा है
- शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ हादसा, नीचे काम कर रहे दो मजदूर घायल
गुड़गांव में गुड़गांव-सोहना रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा शनिवार रात में गिर गया। सोहना रोड पर बनाए जा रहे 6 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर की नीचे मजदूर काम कर रहे थे, दो घायल हैं। गनीमत ये रही कि इस दौरान देर रात होने की वजह से ट्रैफिक कम था।

इस एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण एनएचआई करवा रही है। फ्लाईओवर गिरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

रात में जब फ्लाईओवर गिरा उस दौरान ऐसा दृश्य था।

फ्लाईओवर गिरा तो वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में रोड को बंद किया गया।

इस हादसे के बाद एनएचएआई के निदेशक एके शर्मा का कहना है कि एक्सपर्ट से इसकी जांच कराई जाएगी।

रात होने के कारण ट्रैफिक वहां नहीं थी और लोगों की ज्यादा चहल-पहल भी नहीं थी।

रविवार सुबह एनएचआई की टीम पहुंची। हादसे की वजह तलाशी जा रही है।

घटनास्थल पर रविवार सुबह ट्रैफिक सामान्य हुआ।
0
