समस्तीपुर19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- 37 नए मरीज मिले, कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर सरकार लगातार बढ़ा रही लॉकडाउन, लापरवाही के कारण संक्रमण रोकने में नहीं मिल रही सफलता
कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसको लेकर सरकार की ओर से लगातार लॉकडाउन को भी बढ़ाया जा रहा है। बावजूद जिला में लॉकडाउन लगाने भर की ड्यूटी पूरी कर दी जाती है। मगर उस पर अमल कराने की प्रशासनिक पहल सिफर ही दिखती है। बताया जाता है कि सार्वजनिक बसों का परिचालन बंद होने के निर्देश बाद भी लगातार तीसरे दिन रविवार को पटना व मुजफ्फरपुर के लिए बसें चलाई गई। वहीं बेगूसराय से जिला होते हुए आधा दर्जन गाड़ियां चली। बावजूद इसके जिला परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं हो रही। बताया जाता है कि जिला, प्रखंड व नगर क्षेत्र के मुख्यालयों में कहीं भी अधिकारी लॉकडाउन को लेकर सक्रिय नहीं दिख रहे हैं। जिला मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कुछ बसों के परिचालन को प्रशासन की लापरवाही बताया।
रविवार को भी पटना व मुजफ्फरपुर के लिए बसें चलाई गईं, किसी को रोका नहीं गया
जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2983
जिले में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को 37 नए मामले सामने आए हैं। गत 24 घंटे के दौरान 72 लोग ठीक भी हुए हैं। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2983 हो गई है। जबकि जिले में अबतक 2503 लोग ठीक भी हो चुके हैं। जिले में 465 कोरोना रोगी बचे हैं। उधर, जिले में रोज कोरोना के रोगी मिल रहे हैं बावजूद लोग सजग नहीं हो रहे। बाजार में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। कोरोना के नोडल पदाधिकारी डॉ नागमणि ने कहा कोरोना से बचने के लिए लोग नियमित रूप से मास्क का प्रयोग करें।
0
