Gurgaon Sonipat (Haryana) Coronavirus Cases 24th August Update | Haryana Corona Cases District-Wise Today News; Gurugram Faridabad Sonipat Panipat Karnal | अंबाला में हत्या केस में आरोपी बंदी कोविड सेंटर से फरार, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में हड़कंप

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Gurgaon Sonipat (Haryana) Coronavirus Cases 24th August Update | Haryana Corona Cases District Wise Today News; Gurugram Faridabad Sonipat Panipat Karnal

पानीपत/अंबाला3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अम्बाला में कोविड सेंटर पर खिड़की और जाली तोड़कर फरार हुआ हत्या केस का आरोपी।

  • चंडीमंदिर से अम्बाला की सेंट्रल जेल में भेजा गया था आरोपी
  • जेल में भेजने से पहले कोरोना टेस्ट करवाया तो आया था पॉजिटिव

हरियाणा में अनलॉक-3 का 24वां दिन है। अंबाला में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के उस समय हाथ पैर फूल गए जब एक कोरोना संक्रमित हत्या केस में आरोपी बंदी कोविड सेंटर से फरार हो गया। आरोपी कोविड सेंटर में खिड़की और जाली तोड़कर फरार हुआ। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार उसकी तलाश कर रही है। वहीं प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित 54,386 पहुंच गए हैं।

आरोपी खिड़की की जाली काट दिया और फरार हो गया।

आरोपी खिड़की की जाली काट दिया और फरार हो गया।

पुलिस रिमांड पर लिया तो कोरोना पॉजिटिव मिला आरोपी
अंबाला के बलदेव नगर थाना एसएचओ सत्यनारायण का कहना है कि रोहतक के कच्चा बेरी रोड का रहने वाला लक्की कुमार पुत्र राकेश कुमार को पंचकूला के चंडी मंदिर थाने द्वारा पकड़ा गया था। उस पर हत्या जैसी धाराओं में केस दर्ज था। 8 अगस्त को उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड पर लेने के बाद जब उसका कोविड टेस्ट करवाया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

11 अगस्त को उसे सेंट्रल जेल अंबाला में भेज दिया गया था। जेल प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव होने के चलते उसे कोविड सेंटर भेज दिया था। उसे मिशन अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। 11 अगस्त से वहां था। रात में पुलिसकर्मी नियमित चेकिंग के बाद ताला लगा देते थे। सुबह जब ताला खोला गया तो पता चला कि लक्की कुमार पीछे की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी तलाश कर रही हैं।

विधानसभा अध्यक्ष के पीए भी संक्रमित मिले
सीएम हाउस के बाद अब कोरोना विधानसभा भी पहुंच गया है। विधानसभा अध्यक्ष के पीए सहित विस के छह कर्मी संक्रमित मिले हैं। ऐसे में 26 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले सोमवार को लगने वाले कोरोना जांच शिविर में मामले बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का भांजा अमित गुप्ता उनके पीए का कामकाज देख रहा है। वह विस अध्यक्ष के आवास का पूरा कामकाज संभाल रहा है।

प्रदेश में रविवार को 1096 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 54,386 पर पहुंच गया और 809 मरीज ठीक होकर घर लौटे। 6 मरीज की कोरोना से मौत हो गई तो 232 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 203 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 29 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं।

प्रदेश में यहां आए नए मरीज
रविवार को सबसे ज्यादा पानीपत में 134, गुड़गांव में 113, फरीदाबाद में 98, अंबाला में 97, हिसार में 96, कुरुक्षेत्र में 75, सोनीपत में 66, करनाल में 51, रोहतक में 47, रेवाड़ी में 45, यमुनानगर में 42, सिरसा में 41, पंचकूला में 40, भिवानी में 38, कैथल में 32, नारनौल में 27, झज्जर में 25, पलवल में 13, जींद में 9 तथा नूंह में 7 संक्रमित मिले।

809 मरीज स्वस्थ हुए
इसके साथ ही यमुनानगर में 122, पानीपत में 86, फरीदाबाद में 79, रोहतक में 71, गुड़गांव में 70, करनाल में 57, रेवाड़ी में 56, अंबाला में 47, सोनीपत में 39, पंचकूला में 34, हिसार व कुरुक्षेत्र में 28-28, नारनौल में 26, पलवल में 25, चरखी-दादरी में 20, झज्जर में 11, भिवानी में 7 तथा नूंह में 3 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं अंबाला में 2, हिसार, कुरुक्षेत्र, सिरसा व कैथल में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।

82.41 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 964297 पर पहुंच गया है, जिसमें 903523 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 6388 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.68 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 82.41 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 33 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 38039 पर पहुंच गया है। कोरोना से 603 मौतों से मृत्युदर 1.11 फीसद पर पहुंच गई है।

अब तक 603 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 603 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 426 पुरूष और 177 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 160, गुड़गांव में 131, सोनीपत में 41, पानीपत में 38, रोहतक में 27, अंबाला में 26, कुरुक्षेत्र में 24, करनाल में 22, यमुनानगर में 17, रेवाड़ी में 16, झज्जर में 15, नूंह व हिसार में 13-13, पलवल व सिरसा में 11-11, पंचकूला में 10, भिवानी में 9, जींद में 8, कैथल में 5, फतेहाबाद में 4 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

simron upadhyay: রিয়্যালিটি শো থেকে জবার মেয়ে 'কোয়েল', ১০ বছরের অভিনয় জীবনের অজানা গল্পে সিমরন - actress simron upadhyay shares her 10 years journey in tollywood and some untold stories with us

Mon Aug 24 , 2020
হাইলাইটস আমি ভীষণ আনরোম্যান্টিক। প্রেমের দৃশ্যে খুব কষ্ট করে ভেতর থেকে প্রেম ভাব আনতে হয়। সেটের বাকিরা তো আমার এই সব সিনে অভিনয় দেখার জন্য বসে থাকে এই সময় ডিজিটাল এক্সক্লুসিভ: লকডাউনের মধ্যেই চার হাত এক হওয়ার কথা ছিল ‘কে আপন কে পর‘-ধারাবাহিকের কোয়েল আর সূর্যর। মধ্যিখান থেকে এন্ট্রি নিল […]

Breaking News

Recent Posts