Mamata Banerjee West Bengal Cm wrote a letter to PM Narendra Modi ममता बनर्जी ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, की ये बड़ी मांग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोविड-19 के मौजूदा हालात के मद्देनजर सोमवार को केंद्र सरकार से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) स्थगित करने की अपील की.

Bhasha | Updated on: 24 Aug 2020, 06:13:02 PM

mamata banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) (Photo Credit: फाइल फोटो)

कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कोविड-19 (Covid-19) के मौजूदा हालात के मद्देनजर सोमवार को केंद्र सरकार से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) स्थगित करने की अपील की. जेईई परीक्षा देश के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है, जबकि नीट का आयोजन मेडिकल में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए किया जाता है.

ममता बनर्जी ने सोमवार को सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ हुई पिछली वीडियो कांफ्रेंस में खुलकर इस मुद्दे पर अपनी बात रखी थी. उन्होंने ट्वीट किया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ हुई हमारी पिछली वीडियो कांफ्रेंस में मैंने सितंबर के अंत तक विश्वविद्यालयों/कॉलेजों में अनिवार्य रूप से परीक्षाएं आयोजित कराने संबंधी यूजीसी के दिशा-निर्देशों पर खुलकर अपनी बात रखी थी. इन परीक्षाओं के चलते छात्रों की जान खतरे में पड़ने की बहुत अधिक संभावना है.

बनर्जी ने सरकार से इस खतरे का आकलन करने और हालात सुधरने तक परीक्षाएं स्थगित करने की अपील की. उन्होंने एक और ट्वीट किया कि सितंबर में नीट और जेईई परीक्षाएं आयोजित कराने के शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के बाद मैं केन्द्र से खतरे का आकलन करने और हालात सुधरने तक परीक्षाएं टालने की दोबारा अपील करती हूं. सभी छात्रों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है.

आपको बता दें कि जेईई (मेन) परीक्षा 1 से 6 सितंबर जबकि जेईई (एडवांस) परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की जानी है. नीट की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी.


Read full story

First Published : 24 Aug 2020, 06:13:02 PM

For all the Latest States News, West Bengal News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाहनों के फिटनेस, परमिट, पंजीकरण एवं अन्य दस्तावेजों की वैधता 31 दिसंबर तक बढ़ी

Mon Aug 24 , 2020
नई दिल्‍ली। केद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहनों के फिटनेस, परमिट, लाइसेंस, पंजीकरण और अन्य दस्तावेजों की वैधता को 31 दिसंबर, 2020 तक के लिए बढ़ा दी है। मंत्रालय ने सोमवार को एक एडवाइजरी जारी कर मोटर वाहन अधिनियम 1988 और केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 के तहत […]

Breaking News

Recent Posts