- Hindi News
- Local
- Maharashtra
- Subramanian Swamy | Bharatiya Janata Party (BJP) Leader Subramanian Swamy On Sushant Singh Rajput Autopsy
मुंबई10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी (बाएं) ने सुशांत की मौत की सीबीआई से जांच की मांग की थी।
- 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट से बरामद हुआ था
- सुशांत के परिवार ने इस मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर केस दर्ज करवाया है
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच जारी है। सीबीआई अब तक सुशांत के घर पर काम करने वाले सभी लोग और उनके पूर्व अकाउंटेंट रजत मेवाती से पूछताछ कर चुकी है। इस बीच, भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत को जहर देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि हत्यारों और उनकी पहुंच की शैतानी मानसिकता धीरे-धीरे सामने आ रही है। ऑटोप्सी को जानबूझकर जबरन लेट किया गया, ताकि सुशांत सिंह के पेट में जहर घुल जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो जिम्मेदार हैं, उन पर नकेल कसने की जरूरत है।
Now the diabolical mentality of the killers and their reach is being slowly revealed: autopsy was deliberately forcibly delayed so that the poisons in SSR’s stomach dissolves beyond recognition by the digestive fluids in the stomach . Time to nail those who are responsible
— Subramanian Swamy (@Swamy39) August 25, 2020
सुशांत की मौत से जोड़ा था दुबई कनेक्शन
इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने सुशांत की मौत का दुबई कनेक्शन बताया था। सोमवार को स्वामी ने ट्वीट कर लिखा था, “जैसे एम्स के डाक्टर्स को सुनंदा पुष्कर के पेट में असली जहर मिला था। वैसा श्रीदेवी और सुशांत के केस में नहीं हुआ। सुशांत ने मौत के दिन दुबई के ड्रग डीलर अयाश खान ने उनसे मुलाकात की थी? आखिर क्यों?”
Like in Sunanda Pushkar case the real give away was what was found in her stomach during post mortem by AIIMS doctors. This was not done for Sridevi or Sushant. In Sushant case a Dubai compliant drug dealer Ayash Khan had met Sushant on the day of Sushant’s murder. Why?
— Subramanian Swamy (@Swamy39) August 24, 2020
रिया और महेश भट्ट पर उठाया था सवाल
इससे पहले स्वामी ने एक और ट्वीट कर रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, अगर रिया चक्रवर्ती ऐसे बयान देती हैं, जिनका महेश भट्ट से हुई बातचीत से विरोधाभास हुआ तो सच्चाई तक पहुंचने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ करने के अलावा कोई रास्ता नहीं रहेगा।
If Rhea Chakravarty keeps giving evidence which contradicts her conversation with Mahesh Bhatt then CBI will have no alternative but to arrest her and subject her to custodial interrogation to get at the truth.
— Subramanian Swamy (@Swamy39) August 24, 2020
स्वामी ने की थी सीबीआई जांच की मांग
सुशांत सिंह के परिवार के सदस्यों समेत स्वामी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सीबीआई जांच कर रही है। अभी तक सीबीआई ने सुशांत के करीबियों और हाउस स्टाफ से पूछताछ की है। हालांकि, अभी सुशांत की गर्लफ्रेंड से पूछताछ नहीं हुई है।
मौत को बॉलीवुड का ‘वॉटरगेट’ और ‘वॉटरलू’ बता चुके स्वामी
इससे पहले 16 अगस्त को सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सुशांत की मौत के मामले को बॉलीवुड का ‘वॉटरगेट’ और ‘वॉटर लू’ करार दिया था। उन्होंने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था, “सुशांत सिंह राजपूत की हत्या बॉलीवुड, मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के लिए वॉटरलू और वाटरगेट है। अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए, क्योंकि जब तक दोषी को सजा नहीं मिल जाती, तब तक हम अपनी कोशिश नहीं छोड़ेंगे।” वॉटरगेट घोटाला अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन से जुड़ा था। यह घटना 70 के दशक की है। रिचर्ड निक्सन पर जासूसी कराने का आरोप लगा था। अमेरिका के अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने इस घटना को उजागर किया था, जिसके बाद निक्सन को इस्तीफा देना पड़ा था।
0
