Seven criminals rob 26 lakhs from bike riders in Ahiyapur | पूर्व राजद विधायक के कर्मचारी से 26 लाख रुपए की लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

मुजफ्फरपुर16 मिनट पहले

लूट की सूचना मिलने के बाद जांच के लिए मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।

  • अपराधियों ने मुकेश को धक्का देकर बाइक से गिरा दिया और पैसे लूट लिए
  • घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, अपराधियों की पहचान की जा रही है

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में छह अपराधियों ने बाइक सवार से 26 लाख रुपए लूट लिए। घटना मंगलवार सुबह 9:05 बजे राघोपुर चौक पर घटी। राजद के पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के कर्मचारी मुकेश शाही 26 लाख रुपए लेकर कहीं जा रहे थे। राघोपुर चौक के पास अपराधी पहले से घात लगाए हुए थे। यहां अपराधियों ने मुकेश से पैसे लूट लिए और भाग गए। पुलिस को मौके से एक गोली मिली है।

लूट की सूचना मिलने पर सिटी एसपी नीरज कुमार और डीएसपी मौके पर पहुंचे। एसपी नीरज कुमार ने बताया कि छह अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने मुकेश को घेरकर बाइक से गिरा दिया फिर पैसे लूट लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।

बाइक भी ले जाना चाहते थे अपराधी, न हुई स्टार्ट
लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। मुकेश काले रंग की पल्सर बाइक से चौक पर पहुंचे थे तभी बाइक सवार छह अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधी और मुकेश के बीच कहासुनी हुई, इसके बाद अपराधी ने उनकी बाइक को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद एक अपराधी ने मुकेश पर पिस्टल तान दिया। इसके बाद मुकेश पीछे हट गए।

लूट के दौरान अपराधियों ने मुकेश के साथ मारपीट भी की।

लूट के दौरान अपराधियों ने मुकेश के साथ मारपीट भी की।

इसके बाद दो अपराधी मुकेश की बाइक पर सवार हो गए और उसे लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं हुई। कई बार कोशिश करने पर भी बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो अपराधियों ने डिग्गी में रखे पैसे से भरा थैला निकाल लिया और साथियों की बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“Not having a smartphone and a tablet means no education,” -Namit Das on the state of education for the have-nots : Bollywood News

Tue Aug 25 , 2020
Actor Namit Das, who has been garnering praises for essaying the baddie in Aarya and Mafia, puts forth a big question that has no ‘solution for all’ as yet. On World Humanitarian Day, he raises the concern of education for the poor while we’re coping with the current COVID-19 crisis. […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts