Narcotics Control Bureau may investigate Reah durg mafia connections | रिया Drug Connection: अब हरकत में आई नारकोटिक्स एजेंसी, कहीं ड्रग माफिया तो नहीं मौत की वजह?

नई दिल्ली: बॉलीवुड और ड्रग्स (Bollywood and Drugs) का कनेक्शन हमेशा से ही खबरों में सामने आते रहे हैं. लेकिन सुशांत आत्महत्या मामले में रिया के ड्रग्स कनेक्शन (Drug Connection) ने फिर से ड्रग्स माफिया और सेलेब्रिटीज के लिंक को उजागर कर दिया है. अब एक बार फिर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) हरकत में आ गई है. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले (Sushant Singh Rajput Suicide Case) की अब ड्रग्स एंगल से जांच की तैयारी हो रही है.

रिया की बढ़ेंगी मुश्किलें
सूत्रों का कहना है कि रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन की बात सामने आने के बाद मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( NCB) हरकत में आ गई है. अब ब्यूरो रिया और ड्रग्स से जुड़े व्यक्तियों के बीच संबंध की जांच करेगी. सुशांत केस में नारकोटिक्स एजेंसी अब ड्रग्स मामले को गंभीरता से ले रही है. 

रिया के सभी कनेक्शन्स की होगी जांच
जानकारों का कहना है कि रिया चक्रवर्ती ने जिन ड्रग्स डीलर्स से संपर्क किया इसकी जांच होगी. ड्रग्स कनेक्शन की बात उठने के बात रिया के दोस्त भी रडार में आ गए हैं. ब्यूरो इन दोस्तों से भी ड्रग्स लिंक्स को जोड़कर देख रही है. इन दोस्तों से ड्रग्स डीलर्स से जान पहचान के बारे में पूछताछ हो सकती है. NCB रिया और सुशांत, शोविक के कॉल डीटेल्स का अध्ययन करेगी. जांच के दायरे में अब शोविक के दोस्त भी आ सकते हैं.

ड्रग्स माफिया से जोड़ के देखा जा रहा है मामला
जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि NCB अब इस पूरे मामले को ड्रग्स माफिया (Drugs Mafia) से भी जोड़ कर देख रही है. एजेंसी हाल में मुंबई और पुणे से पकड़े गए बड़े ड्रग्स डीलर्स से भी पूछताछ कर सकती है. ये सभी डीलर्स जेल में बंद हैं. NCB पूरे महाराष्ट्र में पिछले तीन सालों में हुए सभी रेव पार्टियों (Rave Parties) के डिटेल्स खंगालेगी.

ये भी पढ़ें: ड्रग्स लेती थी रिया चक्रवर्ती, सुशांत के चाय-कॉफी-पानी में भी देती थी Drugs: सूत्र

बताते चलें कि हाल ही में ईडी के लेटर के मुताबिक रिया ड्रग्स लेती थी. ड्रग्स खरीदने का भी रिया काम करती थी. सुशांत के चाय, कॉफी और पानी में  रिया सीबीडी ऑयल नाम का ड्रग्स देती थी. यही कारण है कि अब नार्कोटिक्स एजेंसी के कान खड़े हो गए हैं. NCB अपने इंटेलीजेंस सर्विलांस के जरिये रिया के सभी मूवमेंट की जांच करेगी. रिया के सभी पार्टी, रेस्टोरेंट, होटल और देश-विदेश में टूर जैसे तमाम पहलूओं की बारीकी से जांच भी होगी.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

honesty of a ambulance driver: অভাবের থেকে সততা বড়, লক্ষাধিক টাকার গয়না ফিরিয়ে দিলেন অ্যাম্বুল্যান্স চালক! - returned jewelery worth more than one lakh, honesty of a ambulance driver

Wed Aug 26 , 2020
হাইলাইটস কয়েক লক্ষ টাকার সোনার গয়না পেয়েও তা মালিকের কাছে ফিরিয়ে দিতে এক মুহূর্ত ভাবলেন না তিনি। অ্যাম্বুল্যান্স চালকের এই সততার কাহিনিই মন জয় করে নিয়েছে গোটা রানাঘাটের। গোটা ব্যাগ ভরতি সোনার গয়না। সেইসঙ্গে ছিল ওই স্বর্ণ ব্যবসায়ীর যোগাযোগের নম্বরও। সেই নম্বরেই যোগাযোগ করা হয় তাঁর সঙ্গে। এই সময় ডিজিটাল […]

Breaking News

Recent Posts