- Hindi News
- Local
- Haryana
- Haryana Robbery News; Truck Carrying Tea Looted At Gunpoint On Palwal Sohna Road, Driver Thrown In Forest
पलवल3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- पलवल-सोहना मार्ग पर हुई लूट की वारदात, चालक और क्लीनर को 15 किलोमीटर दूर फेंका
पलवल-सोहना मार्ग पर धतीर गांव के निकट गंदे नाले पर कंटेनर के आगे ट्रक लगाकर लुटेरे लाखों रुपए की चाय पत्ती से भरे कंटेनर को लूट ले गए। लुटेरे कंटेनर के चालक और क्लीनर के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर ट्रक में डालकर ले गए, जिन्हें बाद में घटनास्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर मानपुर गांव के जंगलों में फेंक दिया। उनका मोबाइल भी वहीं साथ ले गए।
पुलिस अधिकारी राहुल खान ने बताया कि जिला सोनीपत के रोहाना गांव निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह बंद बॉडी कंटेनर पर बतौर चालक नौकरी करता है और उसके साथ इसी पर गांव दूसरा चालक गांव का ही निवासी संदीप भी नौकरी करता है।
27 अगस्त को वे गाड़ी में सीकरी गांव स्थित स्वराज टेक्नो कंपनी से चाय की पत्ती भरकर जिला रोहतक के हसनगढ़ के लिए चले थे। लेकिन जब पलवल-सोहना मार्ग पर धतीर गांव के निकट गंदे नाले पर पहुंचे तभी पीछे से एक ट्रक आया और ट्रक को उनके कंटेनर के आगे लगाकर रुकवा लिया।
ट्रक में से चार-पांच व्यक्ति उतरे और उसे व दूसरे चालक को कंटेनर से नीचे उतार कर मारपीट कर हाथ-पैरों को रस्सी से बांधकर अपने ट्रक में डाल लिया और कंटेनर को लूटकर फरार हो गए। उन्हें मानपुर गांव के जंगलों में फेंककर फरार हो गए। दोनों ने जैसे-तैसे बंधन मुक्त होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। गदपुरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों व चाय पत्ती से भरे कंटेनर की तलाश शुरू कर दी है।
0