Green coriander coming to Jaipur by plane from bangalore, vegetable prices soar | जयपुर में बेंगलुरु से हवाई जहाज से आ रहा हरा धनियां, 160 रुपए प्रति किलो बिक रहा; भारी बारिश से सब्जियों के दाम आसमान पर

जयपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर। बारिश के कारण रास्ते बंद होने से हरा धनिया हवाई जहाज के जरिए बेंगलुरु से मंगवाया जा रहा है।

  • 15 से 20 दिन में अजमेर, उदयपुर से धनिये की आवक शुरू होने पर दाम काबू में आएंगे

जयपुर में धनिया बेंगलुरु से हवाई जहाज से आ रहा है। सुनने में जरूर अजीब लगेगा लेकिन यह सच है। धनिया 160 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। राजस्थान और पड़ौस के राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी है। कोरोना और बारिश की मार के बीच लोगों को महंगी सब्जियों के भाव भी सता रहे हैं। इससे घर का बजट गड़बड़ा रहा है।

रास्ते बंद होने के कारण आवक प्रभावित हुई
जयपुर फल व सब्ज़ी थोक विक्रेता संघ मुहाना टर्मिनल मार्केट के अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया कि अत्यधिक बारिश के चलते मध्यप्रदेश और राजस्थान में सड़क मार्ग अवरुद्ध हैं। इस कारण बैंगलुरु से हवाई जहाज़ के माध्यम से धनिये की सप्लाई जयपुर के मुहाना मंडी में हो रही है।

ग्वार की फली के दाम पिछले 15 दिनों में ही डबल हो गए।

ग्वार की फली के दाम पिछले 15 दिनों में ही डबल हो गए।

जयपुर तक 70 रूपए प्रति किलो का किराया हवाई जहाज़ का लगता है। लगभग 3.5 टन धनिये की आवक बैंगलुरु से हो रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को धनिये का थोक भाव 150 से 160 रहा। बारिश का दौर थमने के बाद 15 से 20 दिन में अजमेर, उदयपुर से धनिये की आवक शुरू होगी और तभी धनिये के भावों में गिरावट आएगी।

पिछले 15 दिन में ऐसे बढ़े दाम
पिछले 15 दिनों में सब्जियों के भावों में करीब 25 प्रतिशत का उछाल आया है। ग्वार फली जो 15 दिन पहले 25 से 30 रुपए प्रति किलो थी वह अब बढ़ कर 40 से 45 रुपए प्रति किलो हो गई है। फूल गोभी 15 से 20 रुपए थी जो बढ़कर 55 से 60 रुपए प्रति किलो हो गई है। शिमला मिर्च 30 से 30 रुपए थी जो बढ़कर 45 से 48 रुपए किलो हो गई तथा नींबू 12 से 15 रुपए से बढ़कर 20 से 25 रुपए किलो हो गया है।

शिमला मिर्च के भाब भी 15 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं।

शिमला मिर्च के भाब भी 15 रुपए प्रति किलो तक बढ़ गए हैं।

सब्जी महंगी होने का यह है कारण
तंवर ने बताया कि अभी ज्यादातर सब्जियों की आवक बाहरी राज्यों से हो रही है। सब्जी की आवक एक पखवाड़े में ही आधी रह गई है। पहले जहां 15 गाड़ी आ रही थी अब छह-सात गाड़ियां ही मंडी पहुंच रही हैं। इसलिए दाम बढ़ रहे हैं। रास्ते में बरसात होने पर सब्जियां खराब भी हो जाती हैं।

नींबू भी महंगा हो गया है।

नींबू भी महंगा हो गया है।

मुहाना मंडी के शनिवार के थोक भाव इस प्रकार से है

सब्जी भाव प्रति रुपए प्रति किलो
टमाटर 35 से 36
पुरानी अदरक 120 से 130
नई अदरक 30 से 40
लहसुन 70 से 110

लौकी

25 से 30
देसी खीरा 15 से 20

चायनीज खीरा

30 से 32
ग्वार फली 45 से 50
फूल गोभी 55 से 60
पत्तागोभी 15 से 20
शिमला मिर्च 45 से 48
कद्दू 10 से 12
टिन्डे 30 से 35
नींबू 20 से 25

भिंडी

20 से 22
मिर्च 20 से 25

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sanjana Sanghi responds to Rhea Chakraborty’s comment on delay in clarification of #MeToo allegations against Sushant Singh Rajput : Bollywood News

Sat Aug 29 , 2020
Actress Rhea Chakraborty who is the prime accused in the Sushant Singh Rajput case recently gave interviews to a few media houses. In an interview with Rajdeep Sardesai of India Today, Rhea Chakraborty said that Sanjana Sanghi’s delay in clarification of #MeToo allegations levelled against Sushant made him upset. In […]

Breaking News

Recent Posts