Sushant Singh Rajput CBI Inquiry Update | Rhea Chakraborty Mumbai Latest News | Central Bureau of Investigation (CBI) Investigation Day 9th Day Today Live News Updates | रिया चक्रवर्ती से दूसरे दिन 7 घंटे पूछताछ की गई, सीबीआई कल भी बुला सकती है

  • Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Sushant Singh Rajput CBI Inquiry Update | Rhea Chakraborty Mumbai Latest News | Central Bureau Of Investigation (CBI) Investigation Day 9th Day Today Live News Updates

मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रिया शनिवार को पुलिस एस्कॉर्ट में सीबीआई के पास पहुंचीं। शुक्रवार को उनसे 10 घंटे पूछताछ हुई थी।

  • सीबीआई ने रिया से शनिवार को 7 घंटे में करीब 20 से ज्यादा सवाल किए
  • रिया से सुशांत सिंह के क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल को लेकर सवाल किए गए

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच का आज 9वां दिन है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। रिया से शनिवार को 7 घंटे में करीब 20 से ज्यादा सवाल किए गए। इससे पहले शुक्रवार को 10 घंटे में 20 सवाल किए गए थे। सीबीआई रिया से रविवार को भी पूछताछ कर सकती है।

रिया दोपहर 1.30 बजे डीआरडीओ गेस्ट पहुंची और 8.20 बजे निकलीं। उन्हें जाते और लौटते वक्त मुंबई पुलिस ने सुरक्षा दी। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, रिया से सुशांत सिंह के क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल को लेकर सवाल किए गए। दरअसल, एक्टर के रूम पार्टनर सिद्धार्थ पिठानी ने आरोप लगाया था कि वे सुशांत का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करती थीं। हालांकि, रिया ने इन आरोपों को खारिज किया है।

पिठानी, नीरज और मिरांडा के साथ भी पूछताछ की गई
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने सिद्धार्थ पिठानी, सैम्युअल मिरांडा, नीरज सिंह के सामने भी रिया से सवाल किए। रिया से सुशांत के डिप्रेशन पर भी बात की। सीबीआई ने रिया से इससे जुड़े कागजात भी मंगवाए थे।

पिठानी ने क्या बताया
सीबीआई को सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि प्रियंका (सुशांत की बहन) और रिया के बीच झगड़ा हुआ था। यह झगड़ा एक फार्म हाउस में पिकनिक के दौरान हुआ था। सुशांत ने रिया का साथ दिया था। सिद्धार्थ ने ये भी कहा कि सैमुअल ने उन्हें बताया था कि रिया सुशांत के क्रेडिट कार्ड के जरिए काफी शॉपिंग करती थी।

ड्रग्स केस में एनसीबी जल्द रिया का ब्लड सैंपल ले सकती है
सुशांत केस में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को होटल कारोबारी गौरव आर्या को समन देकर 31 अगस्त को पेश होने के लिए कहा। गौरव की तलाश में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने भी कई जगह छापेमारी की। रिया से ड्रग्स की बातचीत में गौरव का नाम सामने आया था। एनसीबी जल्द रिया का ब्लड सैंपल ले सकती है। एनसीबी ने रिया और उनके भाई शोविक समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सुशांत की बहन ने पूछा- रिया महंगे वकील की फीस कहां से दे रही हैं?
रिया ने एक इंटरव्यू में कहा था, “खार में मेरी एक प्रॉपर्टी है, जिसकी डील की कोशिश मैंने सुशांत से मिलने से पहले ही शुरू कर दी थी। मैंने उस प्रॉपर्टी के 74 लाख रुपए चुकाए हैं। इसमें से 50 लाख रुपए का लोन एचडीएफसी बैंक से लिया था। अब भी लोन चुका रही हूं। 17 हजार रुपए ईएमआई है। अब पता नहीं कहां से दूंगी, क्योंकि मेरी जिंदगी खराब चुकी है।”

रिया के इस बयान पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा, “आपको इस बात की चिंता है कि ईएमआई कैसे भरेंगी। मुझे बताइए कि आप देश के सबसे महंगे वकील को पैसे कहां से दे रही हैं?” श्वेता ने रिया को जल्द गिरफ्तार करने की मांग भी की है।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

1. रिया और सुशांत के घर काम करने वालों में ड्रग्स को लेकर बात हुई थी, एक्ट्रेस ने सैमुअल मिरांडा से ‘डूबी’ लाने को कहा था

2. सुशांत के खर्चों को लेकर दावा:एक्टर ने एक बैंक खाते से 10 महीने में 4.6 करोड़ रुपए खर्च किए थे, रिया और उनके भाई शोविक के खर्चे भी उठाए थे

3. रिया चक्रवर्ती की धमकी: सुशांत केस में ड्रग डीलर से कनेक्शन का सवाल उठा तो भड़कीं रिया, बोलीं- हम सुसाइड कर लेते हैं, फिर कौन जिम्मेदार होगा

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Delhi woman raped: ফের যোগীরাজ্য! লখনউ থেকে দিল্লি ফেরার পথে চলন্ত বাসে ধর্ষিত যুবতী - up: woman raped in private bus on the yamuna expressway on way to delhi from lucknow, one held

Sat Aug 29 , 2020
হাইলাইটস উত্তরপ্রদেশে ফের ধর্ষণ লখনউ থেকে ফেরার পথে ধর্ষিত দিল্লির যুবতী চলন্ত বাসের মধ্যে ধর্ষণ অভিযুক্ত ওই প্রাইভেট বাসের ক্লিনার ধৃত ‘ধর্ষক’ রয়েছে বিচার বিভাগীয় হেফাজতে এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: যোগীশাসনে উত্তরপ্রদেশে আদৌ মেয়েদের নিরাপত্তা আছে কি না, সে প্রশ্ন ফের সামনে চলে এল আরও একটি ধর্ষণের ঘটনাকে কেন্দ্র করে। […]

Breaking News

Recent Posts