बंगाल में एक सप्ताह बाद फिर बढ़ा कोरोना का आंकड़ा, स्वस्थ होने की दर भी बढ़ी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के हालात धीरे-धीरे सुधर तो रहे थे लेकिन एक सप्ताह बाद सोमवार को एक बार फिर एक्टिव लोगों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि स्वस्थ होने वालों की दर बढ़ी है लेकिन इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या स्वस्थ होने वालों की संख्या से अधिक है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में कुल 413 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इसकी वजह से पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 14358 हो गई है। इनमें से पिछले 24 घंटे में 390 लोग स्वस्थ होकर घर लौटते हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 8687 हो गई है। 

corona

चिंता वाली बात यह है कि 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हुई है जिसकी वजह से कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 569 हो गई। इसके साथ ही एक्टिव लोगों की संख्या में 9 बढ़ोतरी हुई है और कुल संख्या 5102 पर पहुंच गई हैं। हालांकि स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 60.50 फ़ीसदी पर पहुंच गई है जो राहत वाली बात है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कुल 9363 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। 

corona

सोमवार रात तक कुल 410854 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं, जिनमें से महज 3.49 फ़ीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल 49 लैब में कोरोना सैंपल जांचे जा रहे हैं। इस सप्ताह 4 नए लैब जोड़े गए हैं और एक लैब में जांच की अनुमति मिलने का इंतजार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह से राज्य में 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव होने वालों की संख्या स्वस्थ होने वालों की संख्या से कम रह रही थी जिसकी वजह से एक्टिव लोगों की संख्या घट रही थी, लेकिन सोमवार को पॉजिटिव लोगों की संख्या अधिक थी। इसीलिए एक्टिव लोगों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह खबर भी पढ़े: मनोज तिवारी ने कहा, सुशांत सिंह राजपूत मामले की सीबीआई जांच हो

यह खबर भी पढ़े: हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा, मृतकों की संख्या हुई 161



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | अब तक 4.35 लाख संक्रमित: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीसामी की रिपोर्ट निगेटिव, राज्य में मरीजों की संख्या 62 हजार के पार

Mon Jun 22 , 2020
देशभर में संक्रमण से 13876 लोगों की मौत, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6170 की जान गई राजस्थान में रिकवरी रेट 77%, यह देश में सबसे बेहतर, इसके बाद मध्यप्रदेश और बिहार का नंबर दैनिक भास्कर Jun 22, 2020, 11:46 PM IST नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 […]

Breaking News

Recent Posts