नई दिल्ली। मंदी के इस दौर में जब निवेश के सभी इंस्ट्रूमेंट्स की स्थिति बहुत बुरी है तो लोगों हेतु सुरक्षित रिटर्न के माध्यम के तौर पर बॉन्ड में निवेश एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है। सरकार के पास फंड की कमी है तथा बॉन्ड में अच्छे यील्ड की आस है। सरकार की तरह कंपनियों को भी फंड की आवश्यकता है और इसलिए वे भी अपना बॉन्ड जारी करती हैं।
जानें सरकारी बॉन्ड में कैसे करें निवेश
सरकारी बॉन्ड होते हैं सुरक्षित
बता दें कि सरकार, कंपनियां, नगर निगम एवं दूसरी संस्थाएं बॉन्ड के जरिये फंड जुटाती हैं। सरकार भी प्रत्येक वर्ष बॉन्ड के जरिये बड़ा फंड जुटाती है। इसे सरकारी बॉन्ड बोला जाता है। बॉन्ड पर पूर्व से तय दर से ब्याज प्राप्त होता है, जिसे कूपन रेट कहते हैं। बॉन्ड की अवधि के दौरान यह ब्याज दर निश्चित होती है। इसमें बदलाव नहीं होता।
ऐसे खरीदें सरकारी बॉन्ड
यदि आप सरकारी बॉन्ड खरीदना चाहते हैं तो एनएसई गोबिड मतलब गवर्नमेंट बॉन्ड एक अच्छा प्लेटफॉर्म है, जहां सरकारी बॉन्ड में आप निवेश कर सकते हैं। इसकी सहायता से प्राइमरी मार्केट में सरकारी सिक्योरिटी जैसे बॉन्ड में आप निवेश कर सकते हैं। इसके लिए गोबिड पर आपको सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसमें अपना पैन, डीमैट अकाउंट की सूचना, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल देना होगा। ब्रोकिंग कंपनी से आपके तथा डीमैट क्लाइंट के अकाउंट वेरिफिकेशन के एक दिन पश्चात गोबिड पर अकाउंट एक्विटवेट कर दिया जाता है।
सरकारी बॉन्ड में कम से कम 10,000 रुपये निवेश करना होता है। ऑर्डर प्लेस करते वक्त आपको निवेश राशि जमा करनी होती है। इंटरनेट बैंकिंग या फिर यूपीआई की मदद से भुगतान कर सकते हैं। निवेशक को उसी बैंक अकाउंट से भुगतान करना होगा जो इसके डीमैट अकाउंट से लिंक्ड होगा।
यह खबर भी पढ़े: सुशांत की विधवा कहे जाने पर अंकिता लोखंडे ने रिया चक्रवर्ती पर कसा तंज, बोलीं- लड़कियां छोटी-छोटी बातों पर रो देती हैं, लेकिन…
