Due to government policies and normal rainfall, these stocks will pick up, brokerage advised buying advice | सरकारी नीतियों और के सामान्य वर्षा के चलते इन स्टॉक्स में आएगी तेजी, ब्रोकरेज ने दिए खरीदारी की सलाह

  • Hindi News
  • Business
  • Due To Government Policies And Normal Rainfall, These Stocks Will Pick Up, Brokerage Advised Buying Advice

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

8 प्रतिशत का स्टॉप लॉस रखते हुए एक बकेट में 10 स्टॉक्स को शामिल किया जा सकता है।

  • अच्छे मानसून के चलते खरीफ सीजन में बोवाई का रकबा भी बढ़ा है।
  • एग्री स्टॉक्स मध्यम अवधि में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं।

भारत और चीन में बढ़ते तनाव के कारण सरकार ने घरेलू उत्पादों को बढ़वा देने का फैसला लिया है। इस फैसले से एग्री सेक्टर को भी लाभ मिलेगा। ‘आत्मनिर्भर भारत योजना’ के तहत सरकार देसी उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने पर भी काम कर रही है। वहीं अच्छे मानसून के चलते खरीफ सीजन में बोवाई का रकबा भी बढ़ा है। इस बार रिकॉर्ड 1,082.22 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बोवाई हुई है, जिससे ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि एग्री सेक्टर के स्टॉक्स में आनो वाले दिनों में तेजी देखने को मिल सकती है।

अच्छे मानसून का मिलेगा लाभ

बाजार के जानकारों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य होने से खरीफ सीजन में उर्वरकों और कृषि की खपत के बढ़ेगी। साथ ही सिंचाई के बुनियादी ढांचे में सुधार और किसानों को मिलने वाली सरकारी लाभ से उर्वरक और कृषि उत्पाद बनाने में मदद मिलेगी।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने एग्रोकेमिकल और केमिकल स्पेस वाली कंपनियों पर भरोसा जताते हुए कहा है कि एग्री स्टॉक्स मध्यम अवधि में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अगले 10 महीनों में स्टॉक्स में 10-15 प्रतिशत की बढ़त आ सकती हैं। निवेशकों को 8 प्रतिशत का स्टॉप लॉस रखते हुए एक बकेट में 10 स्टॉक्स रखने की सलाह मिल रहा है।

दीपक नाइट्रेट
बीते सप्ताह दीपक नाइट्राइट का स्टॉक अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर से करीब 208 प्रतिशत उछला और 825 रुपये के नए 52-सप्ताह के उच्च स्तर को छुआ। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि नए ट्रेड पार्टनर्स के जुड़ने और क्रेडिट पॉलिसियों में मिली ढील से कंपनी के घरेलू बिजनेस में ग्रोथ की उम्मीद है। हालांकि आज कंपनी का शेयर 8 फीसदी फिसल कर 683 रुपए पर बंद हुआ था।

बीएएसफ इंडिया
स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म ने 1,977 रुपये का लक्ष्य दिया है, जो आज के बंद भाव से करीब 34 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी के पास अलग-अलग रेवेन्यू पोर्टफोलियो हैं। कंपनी का एग्रोकेमिकल्स और मैटेरियल में भी मजबूत पैठ है। आज मार्केट में शेयर 5 फीसदी से ज्यादा गिरकर 1477 रुपए पर बंद हुआ था।

कोरोमंडल इंटरनेशनल
कंपनी के शेयर की कीमत अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर से 122 प्रतिशत कम है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि सामान्य दक्षिण-पश्चिम मानसून की भविष्यवाणियों ने उर्वरकों और एग्रोकेमिकल्स की खपत के बढ़ा दिया है। हाल ही में कंपनी का फॉस्फोरिक एसिड प्लांट शुरू हुआ है, जो वित्त वर्ष 2020-21 के लिए उत्पादन जारी रखेगा। शेयर आज 6 फीसदी से ज्यादा टूटकर 760 रुपए पर बंद हुआ था।

धानुका एग्रीटेक
एग्रोकेमिकल्स कंपनी 261 रुपए के मार्च के निचले स्तर से 258 प्रतिशत ऊपर पहुंच गई है। ब्रोकरेज फर्म का मानना ​​है कि कंपनी के एसेट-लाइट बिजनेस मॉडल, बेहतर रिटर्न रेश्यो और हाल ही में लॉन्च किए गए प्रोडक्ट से ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, सामान्य मानसून, समय पर प्रोडक्ट लॉन्चिंग और मजबूत ब्रांड इमेज धानुका एग्रीटेक के पक्ष में हैं। कंपनी के शेयर में आज 5 फीसदी गिरावट रही। वहीं शेयर का बंद भाव 781 रुपए रहा था।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Duped Money In The Name Of Bail To Jailed Contractor, Case Registered In Faridabad Central Police Station | कोर्ट से जमानत करवाने के नाम पर ठग लिए 3 लाख रुपये, बोले- हमारी सैटिंग है, बगैर पैसों के नहीं होगी जमानत, जेल में ही सड़ेगा

Mon Aug 31 , 2020
Hindi News Local Haryana Duped Money In The Name Of Bail To Jailed Contractor, Case Registered In Faridabad Central Police Station फरीदाबाद3 घंटे पहले कॉपी लिंक फरीदाबाद के सेंट्रल थाना क्षेत्र का है मामला। जेल में बंद ठेकेदार को जमानत दिलवाने के नाम पर ठगे पैसे फरीदाबाद के सेंट्रल थाना […]

Breaking News

Recent Posts