Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates June 22nd 2020 World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | सऊदी अरब में इस साल हज जायरीनों की संख्या सीमित होगी; दुनिया में अब तक 91.09 लाख संक्रमित

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 71 हजार 759 लोगों की मौत, जबकि 48.79 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में 23.66 लाख से ज्यादा संक्रमित, 1 लाख 22 हजार 321 लोगों की मौत हुई

दैनिक भास्कर

Jun 23, 2020, 03:20 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 91 लाख 9 हजार 930 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 48 लाख 79 हजार 462 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, दुनिया में संक्रमण से 4 लाख 71 हजार 759 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी प्रेस एजेंसी ने सोमवार को बताया कि इस साल हज यात्रा के दौरान जायरीनों की संख्या सीमित रहेगी। वहीं, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि ग्लोबल लीडरशिप की कमी इस महामारी से लड़ाई के दौरान सबसे बड़ा खतरा है।

दरअसल, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस गेब्रेयेसस दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि महामारी अभी भी तेजी से फैल रही है। ऐसे में महामारी का राजनीतिकरण करने से स्थिति और खराब हो गई है। 

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 23,66,170 1,22,321 9,81,280
ब्राजील 10,90,349 50,737 5,79,226
रूस  5,92,280 8,206 3,44,416
भारत 4,35,109 13,866 2,44,736 
ब्रिटेन 3,05,289 42,647 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,93,584 28,324 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,54,936 8,045 1,41,967
चिली 246,963 4,502  2,05,397
इटली 2,38,720 34,657 1,83,426
ईरान 2,07,525 9,742 1,66,427

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अपडेट्स

  • न्यूयॉर्क में करीब 100 दिन के लॉकडाउन के बाद पहली बार लोग बाल कटाने, कैफे और रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए निकले। यहां पर अब प्लेग्राउंड्स भी खोल दिए गए हैं।
  • फ्रांस में सिनेमाघर एक बार फिर से खोल दिए गए हैं। हालांकि, यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पड़ेगा।
  • संक्रमण के चलते न्यूजीलैंड ने देश में आने वाले क्रूज पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि यह 30 जून को खत्म होने वाला था। 

मैक्सिको: एक दिन में 1044 मौतें

उत्तर अमेरिकी देश मैक्सिको में संक्रमण के मामले 1.80 लाख से ज्यादा हो गए हैं। यहां एक दिन में 5343 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1044 लोगों की मौत हुई है। इस महाद्वीप में अमेरिका (23 लाख से ज्यादा) के बाद सबसे ज्यादा मामले यहां हैं। मैक्सिको में मरने वालों की संख्या 21 हजार 825 हो गई है।

मैक्सिको सिटी के सैन इसिड्रो म्युनिसिपल कब्रिस्तान में कोरोना से जान गंवाने वाली एक महिला के शव को दफन करते परिजन।

स्पेन: 232 नए मामले
स्पेन में 24 घंटे में 232 नए मामले दर्ज किए गए हैं। एक और मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में अब तक 28,324 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 2 लाख 93 हजार 584 लोग संक्रमित हुए हैं। नए मरीजों में मैड्रिड से 55, एरगोन क्षेत्र में 33 और कैटलोनिया में 25 पॉजिटिव पाए गए हैं। स्पेन में रविवार से लोगों को आवाजाही की अनुमति दे दी गई। वहीं, यूरोपीय देशों से लोगों को आने के लिए सीमा खोल दिया गया।

यह फोटो स्पेन के बार्सिलोना की है। रविवार को प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद लोग घूमते नजर आए। यूरोपीय देशों के पर्यटकों के लिए भी सीमा खोल दी गई है। 

हेग: 400 प्रदर्शनकारी हिरासत में
नीदरलैंड के हेग शहर में लॉकडाउन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लगभग चार सौ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने रविवार को ट्वीट किया- गिरफ्तार किए हए चार सौ लोगों में से ज्यादातर को रिहा कर दिया गया है। मालिवल्ड मैदान में प्रदर्शन शांतिपूर्वक तरीके से शुरू हुआ, लेकिन बाद में फुटबॉल समर्थकों ने पुलिस के साथ झड़प शुरू कर दी। उन लोगों ने पुलिस पर पत्थर और आंसू गैस के गोले फंके। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

अमेरिका: एयरफोर्स बेस में 37 स्टाफ संक्रमित मिले
अमेरिका में गुआम के एंडरसन एयर फोर्स बेस में 37 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जनरल जेंट्री बोसवेल ने सोमवार को ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संक्रमित मिले 35 स्टाफ किस यूनिट के हैं, यह स्पष्ट नहीं हैं। वहीं, दो सदस्यों को स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों की सहायता के लिए लगाया गया था। सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

कैलिफोर्निया: एक दिन में 4515 मामले
अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में 24 घंटे में 4515 नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कहा कि राज्य में अब तक इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 17,324 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को सबसे ज्यादा 4317 नए मामले दर्ज किए गए थे। पिछले पांच दिनों में 20,200 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।

कैलिफोर्निया के सैनडियागो में एक बीच पर जाने से पहले बच्चे का तापमान चेक करता कर्मचारी।

चिली: 7 हजार से ज्यादा मौतें
चिली में नए टैली के अनुसार सात हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टोल में 3,069 की बढ़ोतरी हुई है। पहली बार नई सरकार की गिनती की पद्धति के बारे में आधिकारिक तौर पर खुलासा किया गया है। अब तक देश में मरने वालों की संख्या 4075 ही थी। वहीं, देश में संक्रमितों की संख्या इटली से ज्यादा हो गए हैं। यहां 2.42 लाख लोग संक्रमित हैं। यहां 24 घंटे में 4608 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

चिली की राजधानी सैनटियागो के एक कब्रिस्तान में कोरोना से जान गंवाने वाले 72 साल के एक व्यक्ति के शव को दफन करते लोग।

बीजिंग: नौ नए मामले
चीन की राजधानी बीजिंग में संक्रमण के नौ नए मामले दर्ज किए गए हैं। नगर निगम ने सोमवार को बताया कि यहां रविवार को संक्रमित पाए गए लोगों में से दो संदिग्ध हैं। वहीं पांच लोगों में कोई लक्षण नजर नहीं आए। आयोग के अनुसार बीजिंग में 11 जून से 21 जून तक 236 मामले दर्ज किए गए हैं। ये सभी मामले घरेलू संक्रमण के हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

স্বরাষ্ট্রমন্ত্রকের নিষেধাজ্ঞা উড়িয়েই ZOOM-এ চলছিল ক্লাস, হ্যাকারের কবলে কলকাতার এক স্কুল ছাত্রী

Mon Jun 22 , 2020
স্বরাষ্ট্রমন্ত্রকের নিষেধাজ্ঞা উড়িয়েই ZOOM-এ চলছিল ক্লাস, হ্যাকারের কবলে কলকাতার এক স্কুল ছাত্রী Source link

You May Like

Breaking News

Recent Posts