Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | दुनिया में एक हफ्ते में 17.77 लाख मरीज बढ़े, इनमें से 29% संक्रमित भारत से; देश में अब तक 37.66 लाख मामले

  • Hindi News
  • Coronavirus
  • Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • देश में बुधवार को 1027 मरीजों की मौत हुई, इस बीमारी से अब तक 66 हजार 460 लोगों की जान गई
  • बुधवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 15 हजार 765 और आंधप्रदेश में 10 हजार 368 पॉजिटिव केस मिले

देश में कोरोना की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को एक दिन में 78 हजार 168 मरीज बढ़े। यह संख्या सबसे प्रभावित देश अमेरिका (41,979) और ब्राजील (41, 889) से करीब दो गुनी है। उधर, हम एक हफ्ते के आंकड़े देखें तो इस दौरान दुनिया में 17 लाख 77 हजार 791 मरीज मिले। इनमें से 5 लाख 13 हजार 988 यानी 29% भारत से थे।

covid19india के मुताबिक, देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 37 लाख 66 हजार 108 हो गया है। उधर, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और गौतमबुद्ध नगर सीट से विधायक पंकज सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पांच राज्यों के हाल
1. मध्यप्रदेश

राज्य में लगातार तीसरे दिन 1500 से ज्यादा मरीज मिले। उधर, पिछले 10 दिनों में भोपाल में 1735 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। जबकि 1451 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 27 मरीजों की इलाज के दौरान जान चली गई। राजधानी भोपाल में बुधवार को 199 मरीज मिले। इनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव और अशोकनगर के पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी शामिल हैं।

2. राजस्थान
परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास को मंगलवार के दिन प्लाज्मा थेरेपी दी गई। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वे राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस (आरयूएचएस) में भर्ती हैं। उधर, सरकार ने बताया कि आरयूएचएस में ही 100 बेड का अतिरिक्त कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। इनमें भी 25 बेड हाई फ्लो ऑक्सीजन युक्त होंगे। निम्स मेडिकल कॉलेज में भी 25 ऑक्सीजन युक्त बेड और 75 कोविड केयर बेड की व्यवस्था की गई है।

इस बीच, राज्य में 6 हजार 310 कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर्स की भर्ती शुरू कर दी गई है। राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास को मंगलवार के दिन प्लाज्मा थेरेपी दी गई। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से वे आरयूएचएस में भर्ती हैं।

3. बिहार

पटना में मंगलवार को कोरोना के 272 मरीज मिले। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 हजार 87 हो गई है। कोरोना के 18 हजार 630 मरीज ठीक हुए। हालांकि, अभी पटना में 2371 एक्टिव केस हैं। पटना एम्स में छह कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इनमें पूर्व मंत्री सुरेश पासवान की पत्नी धनकली देवी (52), फतुहा के संस्कृत कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रवींद्र झा और बिक्रम के एक शिक्षक कमलेश कुमार भी शामिल हैं।

4. महाराष्ट्र
राज्य में मंगलवार को 67 हजार सैंपल की जांच की जा चुकी है। इसके साथ अब तक 42 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। पॉजिटिविटी रेट 19.2% पर पहुंच गया है। इस बीच, पुणे देश का सबसे प्रभावित शहर बन गया है। यहां 1.78 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। दिल्ली में 1.77 लाख केस हैं। अगस्त के शुरू में पुणे में 91,903 मरीज थे। एक महीने में यहां सर्वाधिक 83 हजार मरीज बढ़ गए। कुछ हफ्तों से रोज दो-तीन हजार मरीज मिल रहे हैं। सक्रिय मरीज भी पुणे में सबसे ज्यादा हैं। यहां 52 हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज हैं।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में बढ़ते कोरोनावायरस के संक्रमण के बीच योगी सरकार ने मंगलवार को वीकेंड लॉकडाउन खत्म कर दिया है। अब सप्ताह में सिर्फ रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। यानी शनिवार को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक दुकानें खुलेंगी, लेकिन शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 तक पूरी तरह बाजार बंद रहेंगे। मंगलवार को राज्य में 1.50 लाख सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक कुल 57.8 लाख कोरोना टेस्ट की जांच की जा चुकी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ed Sheeran and his wife Cherry Seaborn welcome their daughter Lyra Antarctica : Bollywood News

Wed Sep 2 , 2020
British singer Ed Sheeran and wife Cherry Seaborn have welcomed their first child. Ed, on Tuesday, made an announcement that their daughter, Lyra Antarctica Seaborn Sheeran was born last week. Ed Sheeran returned to Instagram, the first time since September 2019, and shared a photo of cute socks. “Ello! A […]

Breaking News

Recent Posts