13th day of CBI probe in Sushant case: second round of questioning of Riya’s parents today; A drug dealer also went to the hands of NCB | रिया के पिता से दूसरे दिन फिर सीबीआई कर रही पूछताछ, भाई शोविक पर पिता के लिए ड्रग्स खरीदने का आरोप; एनसीबी ने एक ड्रग डीलर को गिरफ्तार किया

  • Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • 13th Day Of CBI Probe In Sushant Case: Second Round Of Questioning Of Riya’s Parents Today; A Drug Dealer Also Went To The Hands Of NCB

मुंबई9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यह फोटाे मंगलवार की है। जब रिया चक्रवर्ती के माता-पिता पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस में पहुंचे थे।

  • सूत्रों के मुताबिक, सुशांत केस की जांच कर रही सीबीआई को अब तक हत्या के सबूत नहीं मिले हैं
  • सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और एनसीबी जांच कर रही है
  • 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित घर पर पंखे से लटका हुआ मिला था

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई जांच का आज 13वां दिन है। आज फिर एक बार रिया चक्रवर्ती के पिता को सीबीआई पूछताछ के लिए बुलाया है। वह सीबीआई ऑफिस पहुंच चुके हैं। उनसे पूछताछ जारी है। इससे पहले मंगलवार को सीबीआई ने रिया के माता-पिता दोनों से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी आज सुशांत के घर काम करने वाले और रिया के पिता को आमने-सामने बैठाकर सवाल-जवाब कर सकती है।

उधर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को एक ड्रग डीलर को पकड़ा है। इसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसके संबंध रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से हैं। यह भी माना जा रहा है कि आज शोविक से एनसीबी की टीम पूछताछ कर सकती है। एनसीबी की टीम ने ड्रग्स पैडलर को मुंबई के अंधेरी इलाके से देर रात हिरासत में लिया था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

पिता के लिए ड्रग्स खरीदने का शोविक पर आरोप

  • टाइम्स नाऊ चैनल के मुताबिक, शोविक और एक ड्रग सप्लायर के बीच हुई वॉट्सऐप चैट से पता चलता है कि शोविक ने अपने पिता के लिए कुछ ड्रग मांगा था। चैट से यह बात भी सामने आई है कि इंद्रजीत को अपने बच्चों की आदतों के बारे में पता था। यहां तक की इंद्रजीत खुद भी ड्रग लेते थे।
  • सीबीआई ने इंद्रजीत से इस चैट को लेकर पूछताछ की थी। जब मंगलवार को सीबीआई ने उनसे पूछताछ की थी, तब भी इस बारे में उनसे पूछताछ की थी। बताया जा रहा है कि वह इस पूछताछ के दौरान सीबीआई से बहस करने लगे थे।

सीबीआई ने बदली जांच की दिशा
सूत्रों के मुताबिक, सुशांत केस की जांच कर रही सीबीआई को अब तक हत्या के सबूत नहीं मिले हैं। सीबीआई टीम अब आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर जांच करेगी।

सुशांत केस में किससे-कितने घंटे हुई पूछताछ

किरदार कितने घंटे हुई पूछताछ
रिया चक्रवर्ती 35
शोविक चक्रवर्ती 44
इंद्रजीत चक्रवर्ती 08
संध्या चक्रवर्ती 08
सिद्धार्थ पिठानी 104
संदीप श्रीधर 9+
श्रुति मोदी 20 +
नीरज सिंह 98
सेमुअल मिरांडा 69
दीपेश सावंत 58

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sushant Singh Rajput Death: Showik Chakraborty’s chats with the drug supplier reveals he was allegedly "scoring" for his father

Wed Sep 2 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন : বুধবার ফের জিজ্ঞাসাবাদ করা হবে ইন্দ্রজিত চক্রবর্তীকে। মঙ্গলবারের মতো বুধবারও ফের রিয়া চক্রবর্তীর বাবা ইন্দ্রজিত চক্রবর্তীকে একটানা জিজ্ঞাসাবাদ করবেন কেন্দ্রীয় গোয়েন্দা সংস্থার আধিকারিকরা। পাওয়া যাচ্ছে এমন খবর। আরও পড়ুন : সুশান্ত মামলা: রিয়ার ভাইয়ের সঙ্গে যোগ রয়েছে, জেরায় দাবি মাদক পাচারকারীর এদিকে মাদক চক্রে জড়িত থাকার অভিযোগে এখনও পর্যন্ত […]

Breaking News

Recent Posts