Facebook BJP News: TMC MP Derek O’Brien WritesTo Facebook Ceo Mark Zuckerberg Over Facebook ‘hate Speech Post’ Controversy | कांग्रेस के बाद तृणमूल कांग्रेस ने मार्क जकरबर्ग को चिट्ठी लिखी, कहा- भाजपा और फेसबुक के बीच लिंक है

  • Hindi News
  • National
  • Facebook BJP News: TMC MP Derek O’Brien WritesTo Facebook Ceo Mark Zuckerberg Over Facebook ‘hate Speech Post’ Controversy

नई दिल्ली/कोलकाता17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फेसबुक हेट स्पीच मामले में कांग्रेस पिछले एक महीने में दो बार लेटर लिख चुकी है। मंगलवार को आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग को चिट्ठी लिखी थी।-फाइल फोटो

  • तृणमूल कांग्रेस ने लिखा- भाजपा और फेसबुक के लिंक के सार्वजनिक तौर पर कई सबूत हैं
  • ‘बंगाल में चुनाव के कुछ महीने बचे हैं, फेसबुक ने कई पोस्ट हटानी शुरू कर दी हैं’

फेसबुक पोस्ट विवाद में कांग्रेस के बाद तृणमूल कांग्रेस ने फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग को चिट्ठी लिखी है। इसमें आरोप लगाया गया है कि भाजपा और फेसबुक के बीच कोई लिंक है। पार्टी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने लिखा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव होने में अभी कुछ ही महीने हैं, आपकी कंपनी ने बंगाल में फेसबुक पेज और अकाउंट्स को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है। यह इसी कड़ी की तरफ इशारा करता है।

उन्होंने कहा कि दोनों की मिलीभगत के सार्वजनिक तौर पर कई सबूत हैं। इनमें आपकी कंपनी के इंटरनल मेमो भी शामिल हैं। कुछ साल पहले, मैंने आपसे इनमें से कुछ मुद्दों पर चिंता जताई थी। भारत में फेसबुक प्रबंधन के खिलाफ इन गंभीर आरोपों की जांच के मामले में पारदर्शिता रखने की अपील की थी।

एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी चिट्ठी लिखी थी

  • मंगलवार को आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने कहा, ‘आपके कर्मचारियों ने मोदी सरकार के अधिकारियों को अपशब्द कहे और यह ऑन रिकॉर्ड है।’
  • आईटी मिनिस्टर ने कहा-आपकी कंपनी के भीतर से ही चुनकर चीजों को लीक किया जा रहा है, ताकि एक वैकल्पिक झूठ को खड़ा किया जा सके। अंतरराष्ट्रीय मीडिया और फेसबुक कर्मचारियों का एक ग्रुप बदनीयती रखने वालों को हमारे देश के महान लोकतंत्र पर कलंक लगाने की खुली छूट दे रहा है। (केंद्रीय मंत्री ने फेसबुक को क्या लिखा- पूरी खबर यहां पढ़ें)

कांग्रेस ने दो बार फेसबुक को चिट्ठी लिखी
फेसबुक हेट स्पीच मामले में कांग्रेस पिछले एक महीने में दो बार लेटर लिख चुकी है। कांग्रेस ने इनमें कहा था कि हेट स्पीच मामले में लगाए गए आरोपों पर आप क्या कदम उठाने जा रहे हैं और क्या उठाए गए हैं।
कांग्रेस ने कहा था कि हम भारत में इस मामले पर कानूनी सलाह ले रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो कार्रवाई भी की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक विदेशी कंपनी देश के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान न पहुंचा सके।

राहुल गांधी ने 29 अगस्त को ट्वीट कर कहा था “टाइम ने वॉट्सऐप और भाजपा की साठगांठ का खुलासा किया है। 40 करोड़ भारतीय यूजर वाला वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस भी शुरू करना चाहता है, इसके लिए मोदी सरकार की मंजूरी जरूरी है। इस तरह वॉट्सऐप पर भाजपा के नियंत्रण का पता चलता है।” टाइम की रिपोर्ट में कहा गया था कि फेसबुक भाजपा नेताओं के मामलों में भेदभाव करती है। वॉट्सऐप भी फेसबुक की कंपनी है। (कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए – पूरी खबर यहां पढ़ें)

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

OTT ভার্সেস হলের লড়াই, প্রশ্নের মুখে হলের ভবিষ্যৎ

Wed Sep 2 , 2020
প্রশ্নের মুখে হলের সঙ্গে যুক্ত কর্মীদের ভবিষ্যৎ। Source link

Breaking News

Recent Posts