FIR committee is not being given, what is police hiding: Khan | एफआईआर कमेटी को नहीं दी जा रही, पुलिस क्या छिपा रही : खान

नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों को लेकर कार्रवाई कर रही दिल्ली विधानसभा की अल्पसंख्यक कल्याण कमेटी की बुधवार को बैठक हुई है। कमेटी के सामने प्रिसिंपल होम सेक्रेटरी के अलावा शाहदरा और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित हुए। कमेटी ने पिछले बैठक में होम सेक्रेटरी को दंगों के संबंध में पुलिस की तरफ से दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने को कहा था। इस पर अधिकारियों ने एफआईआर की कॉपी उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी।

कमेटी के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान ने कहा कि सक्षम कमेटी के एफआईआर मांगने पर पुलिस एफआईआर उपलब्ध नहीं करा रही है। आखिर पुलिस क्या छिपा रही है। उन्होंने होम सेक्रेटरी को 16 सितंबर को प्रस्तावित कमेटी की अगली बैठक में सभी एफआईआर उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा कमेटी ने अधिकारियों से दंगों के दौरान पुलिस के पांच युवकों को मारने के वीडियो पर कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी।

इस मामले में एक युवक फैजान की मौत हो गई थी। इस पर अधिकारियों ने कार्रवाई के संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कही। कमेटी ने 15 लोगों की एफआईआर दर्ज नहीं होने की शिकायत पर अधिकारियों को एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई करने को कहा, ताकि पीड़ितों को मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

nation News : ফের গোলাগুলি পাকিস্তানের, এ বার কাশ্মীরের পুঞ্চে - jammu and kashmir: pakistan army resorts to ceasefire violation along loc in poonch district

Wed Sep 2 , 2020
হাইলাইটস ২৪ ঘণ্টার মধ্যে দ্বিতীয়বার সংঘর্ষবিরতি লঙ্ঘন পাকিস্তানের গোলাগুলি কাশ্মীরের পুঞ্চে হতাহতের খবর নেই চলতি বছর ২,৭২০ বার সংঘর্ষবিরতি লঙ্ঘন পাকিস্তানের এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: বিনা প্ররোচনায় বুধবার সন্ধ্যায় ফের কাশ্মীরে গোলাগুলি চালাল পাকিস্তান। এদিন সন্ধে পৌনে সাতটা নাগাদ জম্মু-কাশ্মীরের পুঞ্চ জেলায় নিয়ন্ত্রণরেখা বরাবর গুলি চালিয়ে আবারও উত্তেজনার সৃষ্টি করে […]

Breaking News

Recent Posts