पटना13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पटना के गांधी घाट पर पितरों को जल चढ़ाते लोग।
- गंगा के स्वागत के लिए रोज गांधी घाट पर लोग उमड़ रहे हैं
- बड़ी संख्या में लोग गांधी घाट पर पितरों को जल चढ़ाने पहुंच रहे हैं
जलस्तर बढ़ने से गंगा नदी पटना के अपने ही तटों पर मेहमान बनकर लौट आई है। इन दिनों गंगा के स्वागत के लिए रोज गांधी घाट पर लोग उमड़ रहे हैं। पितृपक्ष भी चल रहा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग यहां पितरों को जल चढ़ाने पहुंच रहे हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते नहीं लगा है पितृपक्ष मेला
इस साल कोरोना संक्रमण के चलते गया और पुनपुन में आयोजित होने वाला पितृपक्ष मेला नहीं लगा है। पितृपक्ष मेला पर रोक के चलते मोक्षभूमि गयाधाम में तीन पीढ़ी के श्राद्ध के लिए पिंडदानी नहीं पहुंच रहे हैं। सदियों से चली आ रही परंपरा को पूरी आस्था, श्रद्धा व विश्वास के साथ निर्वहन करने के लिए पंडा समाज खुद ही त्रिपाक्षिक श्राद्ध यानि 17 दिनी का पिंडदान कर रहा है।
शुरुआती लॉकडाउन में भी यजमान का संकट पड़ने पर एक मुंड व एक पिंड की परंपरा कायम रखने के लिए पंडों ने खुद कर्मकांड किया था। अब पितरों की इस परंपरा को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
0
