Sachin Pilot: Rajasthan News | Rajasthan Government Crisis Today LIVE Updates: Ashok Gehlot, Sachin Pilot MLA Latest News | गहलोत ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कहा- चट्‌टान की तरह खड़े रहें, जीत आपकी होगी; भाजपा हो या कांग्रेस, अभी कोई चुनाव नहीं चाहता

  • Hindi News
  • National
  • Sachin Pilot: Rajasthan News | Rajasthan Government Crisis Today LIVE Updates: Ashok Gehlot, Sachin Pilot MLA Latest News

जयपुर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा था कि मैंने पायलट को मान सम्मान दिया, पर वो व्यक्ति पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने को तैयार हो गया।

  • कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक मुख्यमंत्री आवास पर हुई थी, फेयरमोंट होटल में आज दूसरी मीटिंग हुई
  • परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने मंगलवार को कहा कि जब से ऑडियो सामने आए हैं, तब से सचिन पायलट का खेमा पूरी तरह चुप है

राजस्थान में सियासी घमासान का आज 12वां दिन है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे की रणनीति के लिए विधायकों और मंत्रियों से फेयरमोंट होटल में चर्चा की। विधायक दल की 10 दिन में यह तीसरी बैठक थी।इसमें गहलोत ने कहा, “देश में क्या हो रहा है यह सब देख रहे हैं। चट्टान की तरह खड़े रहें, विजय आपकी होगी। भाजपा हो या कांग्रेस चुनाव कोई नहीं चाहता।

गहलोत होटल से अब अपने आवास के लिए रवाना हो गए हैं। तीन बजे गहलोत कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें विधानसभा का सत्र बुलाने की चर्चा की जा सकती है।

जयपुर के नजदीक फेयरमोंट होटल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई।

उधर, राजस्थान के डीजीपी भूपेंद्र यादव ने हरियाणा के डीजीपी और दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर सहयोग मांगा है। इसमें कहा गया है कि वे राज्य सरकार को गिराने के मामले में जांच कर रहे एसओजी को सहयोग करें।

दरअसल, फोन टैपिंग के मामले में कांग्रेस के आरोपी विधायकों से पूछताछ के लिए एसओजी दो बार हरियाणा के मानेसर और दिल्ली-एनसीआर की होटल पहुंची, लेकिन उसे कोई नहीं मिला। 17 जुलाई को टीम हरियाणा के मानेसर स्थित होटल में पहुंची थी। तब हरियाणा पुलिस ने रोक दिया था। करीब एक घंटे बाद एंट्री मिली तब तक पायलट खेमा नदारद हो गया था। हालांकि, एसओजी ने कहा था कि विधायकों को हम जल्द ही ढूंढ लेंगे।

फोन टैपिंग पर केंद्र को आज जवाब देगी राज्य सरकार

प्रदेश में फोन टैपिंग मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मांगी गई रिपोर्ट पर राज्य सरकार मंगलवार को जवाब भेज सकती है। शनिवार को केंद्र ने राज्य सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। नोटिस में कहा गया था कि गृह मंत्रालय को यह शिकायत मिली है कि राज्य सरकार ने संजय जैन नाम के किसी व्यक्ति का फोन टेप किया है। यह नियमों के खिलाफ है। ऐसे में राज्य सरकार स्पष्ट करे कि किन नियमों के तहत फोन टैपिंग की गई। गृह विभाग की ओर से इस मामले में मंगलवार को मुख्य सचिव को रिपोर्ट सौंपी जा सकती है। इसके बाद इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा।

क्या था फोन टैपिंग का मामला  
विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े तीन ऑडियो क्लिप सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक इनमें संजय जैन, गजेंद्र सिंह और कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा की आवाज है। इनके खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने केस दर्ज किया है। संजय जैन को एसओजी ने चार दिन के लिए पूछ्ताछ के लिए रिमांड पर लिया है। उधर, इस मामले में गिरफ्तार अशोक सिंह और भरत मलानी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। विधायक भंवरलाल शर्मा तक एसओजी पहुंच नहीं पाई है। 

लाइव अपडेट्स 

  • परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा की साजिश का पर्दाफाश हो गया है। जब से ऑडियो सामने आए हैं। तब से सचिन पायलट का खेमा पूरी तरह चुप बैठा है। वहीं, भाजपा वालों के बयान रोज आ रहे हैं। सीबीआई लगातार राज्य के मामलों में हस्तक्षेप कर रही है। उन्होंने कहा कि यह एजेंसी केंद्र के दबाव में काम कर रही है। हमें विश्वास है कि बागी विधायकों को भेजे गए अयोग्यता के नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में चल रहे मामले में न्याय मिलेगा। बागी हुए विधायक पहले कह रहे थे कि सरकार अल्पमत में है। अब कह रहे हैं कि हमने पार्टी से बगावत नहीं की।
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने तंज कसते हुए कोरोना काल में सरकार की 6 उपलब्धियां बताई हैं। इनमें मध्यप्रदेश में सरकार गिराने और राजस्थान में ऐसी कोशिश करने का जिक्र किया है। पूरी खबर पढ़ें
  • चीफ व्हिप महेश जोशी की ओर से दर्ज करवाए गए मामले के बाद अब एंटी करपशन ब्यूरो (एसीबी) ने भी कांग्रेस के बागी विधायक विश्वेन्द्र सिंह और भंवरलाल के घरों पर नोटिस लगा दिया था। नोटिस में कहा गया है कि दोनों विधायकों को तीन दिन में एसीबी के जयपुर झालाना स्थित ऑफिस में जांच अधिकारी के सामने हाजिर होना है।
  • कांग्रेस से निलंबित किए गए विश्वेंद्र सिंह का कहना है कि राजस्थान सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। परसों तक मैं उनका कैबिनेट मंत्री था। अब मुझ पर एसीबी और एसओजी के केस लगा दिए गए। ट्विटर पर वीडियो जारी कर सिंह ने बयान दिया कि हमने कोई बेईमानी नहीं की। बेबाकी से बोलने वाला आदमी हूं। बेबाकी से बोलता रहूंगा। ऐसी गीदड़ भभकियों से मैं डरने वाला नही हूं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को फेयरमोंट होटल में विधायकों के साथ बैठक की।

राजस्थान में सियासी हलचल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… 

1. हाईकोर्ट में आज फैसले की उम्मीद, स्पीकर की दलील- नोटिस भेजा, पर सस्पेंड नहीं किया; विधायकों को शाम 5.30 बजे तक जवाब भी देना है

2. विदेशों में पढ़ाई, भारत में राजनीति: जहां ट्रम्प और इवांका पढ़े उसी व्हार्टन बिजनेस स्कूल में पढ़े हैं सचिन पायलट, विदेशों में पढ़ाई करने वाले 5 राजनेताओं की कहानी

3. राहुल का मोदी सरकार पर तंज:कांग्रेस नेता ने कहा- केंद्र ने पहले मध्यप्रदेश सरकार गिराई, अब राजस्थान में ऐसी कोशिश, इसलिए देश कोरोना की लड़ाई में आत्मनिर्भर है

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sonu Sood to sponsor evacuation of thousands of students stuck in Kyrgyzstan; first flight to operate on July 22 : Bollywood News

Tue Jul 21 , 2020
Actor Sonu Sood has been actively engaged in helping people stranded away from their home. Now, the actor has decided to sponsor a charter flight from Bishkek in Kyrgyzstan to Varanasi to help a group of Indian students stuck over there due to the pandemic. The flight has been scheduled […]

Breaking News

Recent Posts