delhli police bust fraud gang with arrest of five accused | बैंक कर्मचारी बनकर हजारों लोगों से ठगे लाखों रुपए, ऐसे हुआ गिरोह का पर्दाफाश

नई दिल्ली: हजारों लोगों को चूना लगाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को ठगते थे. पुलिस ने एक बीटेक छात्र के साथ 5 अन्य को गिरफ्तार किया. आरोपियों में एक युवती भी शामिल है. 

इन्होंने पुलिस को बताया कि ये अब तक 1 हजार से ज्यादा लोगों को लाखों का चूना लगा चुके है. ये गैंग दिल्ली में पिछले 2 साल से सक्रिय था. दरअसल, दिल्ली पुलिस के पास डॉक्टर विपिन भटनागर ने दरियागंज पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज करवाई कि उनके क्रेडिट कार्ड से अनाधिकृत ट्रांजैक्शन हो रहा है जबकि उनके कार्ड उनके पास है.

उसके बाद डॉक्टर विपिन ने अपना कार्ड बंद करा दिया, लेकिन उसके बाद भी कार्ड से ट्रांजैक्शन का मैसेज मिला जो कि फेल हो गया.

पुलिस ने इस शिकायत की जांच शुरू की और वहां जा पहुंची जहां से ट्रांजैक्शन शुरू हुई थी. वहीं से पुलिस को इस गैंग के बारे में जानकारी हासिल हुई. 

विपिन ने ये भी बताया था कि उसके पास बैंक का एग्जीक्यूटिव बनकर एक युवती का फोन आया था जिसने खुद को एसबीआई का कर्मी बताकर कैशबैक देने की बात की और तमाम जानकारी हासिल कर ली थी.

पुलिस ने इस गैंग की जानकारी मिलने के बाद काम शुरू किया तो वो आरोपी पवन तक जा पहुंची. पवन ने अपने बाकी साथियों की भी जानकारी दे दी. जिसमें एक युवती जिसका नाम राधा है, के अलावा कमल गोयल और बंटी नाम के आरो​पी शामिल हैं. पवन ही इसका मास्टरमाइंड था. पवन बीटेक का छात्र रहा है. ये फर्जी सिम से कॉल करते थे. कस्टमर को झांसे में लेने के लिए राधा ही कॉल करती थी. इन्होंने अब तक 1 हजार से ज्यादा लोगों को लाखों का चूना लगाया है.

ये भी देखें-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

black hole: বদলে যাবে মহাকাশের ধারণা? এক সম্পূর্ণ অন্যরকম ব্ল্যাক হোলের খোঁজ দিলেন ভারতীয় বিজ্ঞানী - gujarati scientist finds ‘unique’ black hole 142 times sun’s mass, which may change the way we understand the universe

Thu Sep 3 , 2020
হাইলাইটস এই ব্ল্যাক হোল বা কৃষ্ণ গহ্বরটি সূর্যের থেকেও ১৪২ গুণ বড়। এই কৃষ্ণ গহ্বরটির বয়স ৬০০ কোটি বছর বলে জানা গিয়েছে। এই অতিকায় ব্ল্যাক হোলটি মহাকাশ ও কৃষ্ণ গহ্বর সম্পর্কে অ্যাস্ট্রোফিজিস্টদের এতদিনের ধারণা বদলে দেবে বলে মনে করা হচ্ছে। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: মহাকাশকে এতদিন যে ভাবে ভাবতে অভ্যস্ত […]

Breaking News

Recent Posts