साबित करें कि हमने कहा कि दुर्गा पूजा नहीं होगी, करूंगी उठक-बैठक: ममता Prove govt there will be no durga puja i will do 100 sit ups West Bengal CM Mamata Banerjee

मंगलवार को ममता बनर्जी ने इसे राजनीतिक पार्टियों की साजिश बताते हुए कहा कि अगर यह साबित हो जाए कि उनकी सरकार ने कभी ऐसा कहा है तो वह लोगों के सामने 100 बार उठक-बैठक करेंगी.

mamata

West Bengal CM Mamata Banerjee (Photo Credit: (फाइल फोटो))

नई दिल्ली:

दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्यौहार माना जाता है. इससे बंगाल के लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं. ऐसे में दुर्गा पूजा पर रोक लगाने वाली खबर राज्य में आग की तरह फैल गई. लेकिन बंगाल सरकार ने इस तरह की किसी भी खबर से साफ इंकार किया और कहा कि ये सिर्फ एक अफवाह है.

मंगलवार को ममता बनर्जी ने इसे राजनीतिक पार्टियों की साजिश बताते हुए कहा कि अगर यह साबित हो जाए कि उनकी सरकार ने कभी ऐसा कहा है तो वह लोगों के सामने 100 बार उठक-बैठक करेंगी.

और पढ़ें: ममता सरकार ने 30 सितंबर तक बढ़ाया लॉकडाउन, 8 से मेट्रो का संचालन शुरू

बंगाल में पुलिस डे के मौके पर वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, ‘एक राजनीतिक दल दुर्गा पूजा के बारे में फर्जी अफवाह फैला रहा है, जबकि अभी तक हमने इस मामले पर कोई मीटिंग ही नहीं की है. साबित करें कि पश्चिम बंगाल सरकार ने ऐसा कहा कि दुर्गा पूजा नहीं होगी, मैं लोगों के सामने 100 बार उठक-बैठक करने को तैयार हूं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘कुछ फर्जी आईटी पेज दुर्गा पूजा पर अफवाहें फैला रहे हैं. मैंने पुलिस से कहा कि जानबूझकर अफवाह फैलाने वाले इन लोगों को खोज निकालें और उनसे कान पकड़कर उठक-बैठक करवाएं. सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए ही ये झूठी बातें फैलाई जा रही हैं. जिन्‍होंने कभी काली, दुर्गा और हनुमान की आराधना नहीं की वे अब पूजाकी बात कर रहे हैं.’

संबंधित लेख



First Published : 09 Sep 2020, 11:23:17 AM

For all the Latest States News, West Bengal News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Texmaco Rail & Engineering ends lower after Q1 net loss

Wed Sep 9 , 2020
Texmaco Rail & Engineering shares ended lower after the company posted a net loss of Rs26.43cr in the quarter ended June 2020 as against a net profit of Rs10.23cr during the previous quarter ended June 2019. The sales also declined 44.29% to Rs218.42cr in the quarter ended June 2020 as […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts