khaskhabar.com : बुधवार, 24 जून 2020 11:03 AM

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक तमोनाश घोष का बुधवार को निधन हो गया। वह दक्षिण 24-परगना जिले के विधायक थे, जिनकी उम्र 60 साल थी। घोष का मई में कोविड -19 टेस्ट पॉजीटिव आया था। सूत्रों के अनुसार, वह तब से अस्पताल में भर्ती थे।
सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक
घोष के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ममता ने ट्वीट कर लिखा, ‘बहुत दुखद, फाल्टा से तीन बार विधायक और 1998 से पार्टी के कोषाध्यक्ष रहे तमोनाश घोष अब हमारे बीच नहीं रहे। वो हमारे साथ 35 सालों से थे। वो पार्टी और लोगों के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने सामाजिक कार्यों में बहुत योगदान दिया।’
मुख्यमंत्री ने कहा- उनके जाने से जो शून्य उभरा है, उसे भरना मुश्किल है। हम सभी उनके चाहने वालों, पत्नी झरना, दो बेटियों और दोस्तों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं।
ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह भी पढ़े
Web Title-West Bangal: Trinamool Congress MLA killed, hospitalized since 30 May
