भारत में कोरोना वायरस का कहर
– फोटो : PTI
खास बातें
- महाराष्ट्र पुलिस में पिछले 48 घंटे में 185 नए मामले सामने आए और दो की मौत हो गई। महाराष्ट्र पुलिस में संक्रमितों की संख्या 4288 हो गई है।
- आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 497 नए मामले सामने आए और 10 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 10,331 हो गई है।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में 15,968 नए मामले सामने आए हैं और 465 लोगों की मौत हुई है।
- भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,56,183 हो गई है, जिनमें से 1,83,022 सक्रिय मामले हैं।
- देशभर में 2,58,685 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 14,476 लोगों की मौत हो चुकी है।
लाइव अपडेट
04:59 PM, 24-Jun-2020
पुडुचेरी में आज कोरोना संक्रमण के 59 नए मामले
पुडुचेरी में आज कोरोना संक्रमण के 59 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां कुल मामलों की संख्या 461 हो गई है। अब तक 176 मरीज ठीक हो चुके हैं और नौ लोगों की मौत हुई है।
04:55 PM, 24-Jun-2020
महाराष्ट्र पुलिस में पिछले 48 घंटे में 185 नए मामले, दो की मौत
महाराष्ट्र पुलिस में पिछले 48 घंटे में 185 नए मामले सामने आए और दो की मौत हो गई। महाराष्ट्र पुलिस में संक्रमितों की संख्या 4288 हो गई है, जिनमें 998 मामले सक्रिय हैं, 3239 ठीक हो चुके हैं और 51 की मौत हुई हैः महाराष्ट्र पुलिस
04:51 PM, 24-Jun-2020

04:21 PM, 24-Jun-2020
राज्य में कोरोना कि स्थिति पर ममता बनर्जी ने की सर्वदलीय बैठक

04:20 PM, 24-Jun-2020
कर्नाटक: कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए मैसूर नगर निगम ने अगले चार दिनों के लिए देवरजा बाजार, संथेपेटे, शिवरामपेटे, मन्नारस बाजार और बोटी बाजार को बंद करने का आदेश जारी किया है।
04:17 PM, 24-Jun-2020
चंडीगढ़ में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 420
चंडीगढ़ में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 420 हो गई है और छह लोगों की मौत हुई हैः चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग
03:57 PM, 24-Jun-2020
उत्तराखंड में आज कोरोना के 33 नए मामले
उत्तराखंड में आज 33 नए मामले रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 863 हो गई है और मौत का आंकड़ा 35 पहुंच गया है।
03:45 PM, 24-Jun-2020
मिजोरम में संक्रमितों की संख्या 145 हुई
मिजोरम में तीन और पॉजिटिव मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों की संख्या 145 हो गई है।
03:17 PM, 24-Jun-2020
कोरोना महामारी के कारण परेशानी में सिनेमा हॉल
कोरोना महामारी के मद्देनजर अपना परिचालन बंद करने के कारण कर्नाटक के बंगलूरू में सिनेमा हॉलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थियेटर के मालिक अरुण कुमार कहते हैं, अगर यह एक और महीने तक जारी रहता है, तो सिनेमाघरों को कड़े फैसले लेने होंगे। हम तय बिजली शुल्क में 50 फीसदी रियायत की मांग करते हैं।
03:08 PM, 24-Jun-2020
कोविड केयर सेंटर ऑफ रेलवे में पहुंचा पहला कोरोना मरीज
नई दिल्ली में शकूर बस्ती कोविड केयर सेंटर ऑफ रेलवे में पहला मरीज है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी है।
02:51 PM, 24-Jun-2020
ओडिशा में कोविड-19 के 282 नए मामले, कुल संख्या 5752 हुई
ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 282 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 5,752 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में से आठ मामले राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ)के कर्मियों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि 282 में से 256 मामले विभिन्न पृथक केंद्रों से सामने आए हैं जहां दूसरे राज्यों से लौटे लोगों को प्राथमिक निगरानी के वास्ते रखा गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमितों में 26 स्थानीय लोग हैं जो किसी के संपर्क में आने के कारण संक्रमण के शिकार हुए।
02:36 PM, 24-Jun-2020
सिसोदिया ने अमित शाह से हस्तक्षेप की मांग की
Delhi Deputy CM Manish Sisodia writes to Union Home Minister Amit Shah seeking his intervention to do away with the rule under which all #COVID19 patients in the national capital are required to visit a quarantine centre for clinical assessment. (File Photos) pic.twitter.com/DSXTl0qkgp
— ANI (@ANI) June 24, 2020
02:19 PM, 24-Jun-2020
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 10,331 हो गई है। जिसमें से 5,423 सक्रिय मामले हैं, 4,779 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 129 लोगों की मौत हो चुकी है।
02:18 PM, 24-Jun-2020
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 497 नए मामले सामने आए
आंध्र प्रदेश कोविड-19 कमांड कंट्रोल रूम के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 497 नए मामले सामने आए हैं और 10 लोगों की मौत हुई है।
02:02 PM, 24-Jun-2020
उत्तराखंड आयुर्वेद विभाग के लाइसेंस ऑफिसर ने कहा- पतंजलि ने कोरोना की बात नहीं बताई थी
As per Patanjali’s application, we issued them license. They didn’t mention coronavirus, we only approved license for immunity booster, cough & fever. We’ll issue them a notice asking how they got permission to make the kit (for COVID19): Licence Officer, Uttarakhand Ayurved Dept pic.twitter.com/I7CWKoJhbK
— ANI (@ANI) June 24, 2020
01:40 PM, 24-Jun-2020
सिंगापुर में कोरोना वायरस को शिकस्त दे चुके भारतीय नागरिक की मौत
कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद स्वस्थ हुए 48 वर्षीय भारतीय नागरिक की हृदय में रक्त पहुंचाने वाली नसों के रोग के कारण मौत हो गई है। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि यह 11वां ऐसा मामला है जिसमें मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, लेकिन उसकी मौत अन्य कारणों से हुई।
01:19 PM, 24-Jun-2020
विक्टोरिया के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ब्रेट सटन ने बताया कि और लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर है। राज्य में अब भी 141 लोग संक्रमित हैं और इनके संपर्क में आए 1,000 से अधिक लोगों का पता लगाने की जरूरत है।
01:19 PM, 24-Jun-2020
ऑस्ट्रेलिया में मौत का नया मामला विक्टोरिया राज्य में 80 वर्षीय पुरुष का है। यहां पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 30 नए मामले समाने आए हैं। इनमें से 20 मामले विक्टोरिया और 10 न्यू साउथ वेल्स में सामने आए हैं। क्वींसलैंड में लगातार सातवें दिन कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया।
01:17 PM, 24-Jun-2020
ऑस्ट्रेलिया में एक महीने बाद मौत का नया मामला सामने आया
ऑस्ट्रेलिया में बुधवार को एक महीने से भी अधिक समय के बाद कोविड-19 से मौत का नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही देश में संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 103 हो गई और संक्रमितों की संख्या 7,521 हो गई।
01:00 PM, 24-Jun-2020
मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘आज दिल्ली में दो मॉडल हैं एक अमित शाह जी वाला मॉडल जिसमें हर आदमी को पॉजिटिव आने पर क्वारंटीन सेंटर जाना जरूरी है, दूसरा अरविंद केजरीवाल जी वाला मॉडल है जिसमें कोविड-19 पॉजिटिव आने पर मेडिकल की टीम उस व्यक्ति के घर पर आएगी।
12:59 PM, 24-Jun-2020
मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘मैंने गृह मंत्री को लिखा है कि इस समय आपके मॉडल और हमारे मॉडल की लड़ाई नहीं है। किसी को कोरोना हो तो उसे कम से कम परेशानी किस व्यवस्था से होगी, हमें वो व्यवस्था लागू करनी चाहिए। हम ऐसी व्यवस्था लागू न करें जिससे सारा सिस्टम भी चरमरा जाए और लोग भी हाहाकार करने लगें।’
12:55 PM, 24-Jun-2020
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शाह और केजरीवाल मॉडल में असमंजस
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘मैंने उप राज्यपाल से उस नियम को बदलने का अनुरोध किया था जिसके तहत हर कोरोना मरीज को असेसमेंट के लिए क्वारंटीन सेंटर जाना आवश्यक है। दो दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। इस नई प्रणाली ने प्रशासन पर दबाव बना दिया है।
12:46 PM, 24-Jun-2020
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
मोदी सरकार ने कोरोना महामारी और पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतें “अन्लॉक” कर दी हैं। pic.twitter.com/ty4aeZVTxq
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 24, 2020
12:43 PM, 24-Jun-2020
जम्मू-कश्मीर में मृतकों की संख्या 88 हुई
उन्होंने बताया कि ‘महिला को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न परेशानियों के चलते अस्पताल के संक्रामक रोग विभाग में भर्ती कराया गया था। वह अर्थमिया के साथ कार्डियोपल्मोनरी आघात उनकी मौत का कारण बना।’
12:17 PM, 24-Jun-2020
12:16 PM, 24-Jun-2020
दिग्विजय सिंह ने अन्य नेताओं के साथ निकाला साइकिल मार्च, मोदी सरकार पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिग्विजय सिंह और अन्य कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ने को लेकर अपना विरोध जताते हुए रोशनपुरा चौराहे से मुख्यमंत्री आवास तक साइकिल मार्च निकाला।
11:57 AM, 24-Jun-2020
राजस्थान में 182 नए मामले, 7 की मौत
राजस्थान में आज सुबह 10.30 बजे तक 182 नए मामले सामने आए और सात मरीजों की मौत हुई। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 15,809 पहुंच गई है। जिसमें से 3,013 सक्रिय मामले हैं और अब तक 372 की मौत हो चुकी है।
11:50 AM, 24-Jun-2020
गौतम बुद्ध नगर में एंटीजन किट से जांच की प्रक्रिया शुरू होगी
उन्होंने बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के विशेषज्ञ यहां स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को किट के इस्तेमाल का प्रशिक्षण बुधवार को देंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य इलाकों के साथ जिले में एंटीजन किट से कोरोना वायरस की जांच की जाएगी।
11:42 AM, 24-Jun-2020
ओडिशा में 282 नए मामले सामने आए
ओडिशा सूचना और जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना के 282 नए मामले सामने आए हैं। इसके बार राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या 5,752 हो गई है। इनमें से 1,740 सक्रिय मामले हैं और 3,988 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
11:37 AM, 24-Jun-2020
दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 का सबसे खतरनाक दौर आना अभी बाकी है: शीर्ष वैज्ञानिक
शीर्ष महामारीविद् सलीम अब्दुल करीम ने आगाह किया है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का सबसे खतरनाक दौर आना अभी बाकी है।
देश में कोविड-19 के मामलों के एक लाख के पार पहुंचने और मृतकों की संख्या 2,000 के पास पहुंचने के बाद उन्होंने यह बयान दिया।
11:10 AM, 24-Jun-2020
रामदेव की दवा को जांच के बाद ही मिलेगी अनुमति- श्रीपद नाइक
केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि ‘यह अच्छी बात है कि बाबा रामदेव ने देश को नई दवा दी है, लेकिन नियम के अनुसार, दवा को पहले आयुष मंत्रालय में जांच के लिए देना होगा। रामदेव ने यहां तक कहा है कि उन्होंने एक रिपोर्ट भेजी है। हम इसे देखेंगे और इसके बाद ही दवा को प्रयोग के लिए अनुमति दी जाएगी।’
10:54 AM, 24-Jun-2020
लुधियाना सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

पंजाब के लुधियाना सब्जी मंडी में खरीदारी करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।
10:32 AM, 24-Jun-2020
229 भारतीय मेलबर्न से भारत के लिए रवाना

वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की विशेष उड़ान AI-0309 मेलबर्न-दिल्ली-हैदराबाद से 229 भारतीय आज मेलबर्न से अपने घर के लिए रवाना हुए। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने यह जानकारी दी।
10:20 AM, 24-Jun-2020
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि ‘उन्होंने एक शून्य छोड़ दिया है जिसे भरना मुश्किल होगा। हम सभी की ओर से, उनकी पत्नी झरना, उनकी दो बेटियों, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक संवेदना।’
Very, very sad. Tamonash Ghosh, 3-time MLA from Falta&party treasurer since 1998 had to leave us today. Been with us for over 35 yrs, he was dedicated to the cause of people & party. He contributed much through his social work: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee. (1/2) pic.twitter.com/MKDARcsVCq
— ANI (@ANI) June 24, 2020
10:18 AM, 24-Jun-2020
कोरोना से संक्रमित टीएमसी विधायक तमोनश घोष का निधन
दक्षिण 24 परगना में फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार के विधायक को संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों ने बताया कि उन्हें ह्दय और गुर्दे संबंधी कई पेरशानियां थी।
10:04 AM, 24-Jun-2020
देशभर में अब तक 73 लाख 52 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से बताया गया कि 23 जून तक 73,52,911 नमूनों का परीक्षण किया गया है। जिसमें से पिछले 24 घंटे में 2,15,195 नमूनों का परीक्षण किया गया।
09:38 AM, 24-Jun-2020
वाराणसी के गंगा घाट पर फिर से नाव संचालन शुरू

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के गंगा घाट पर आज से फिर से नाव चलने लगी हैं, कोरोना वायरस की वजह से यहां पिछले करीब तीन महीने से नाव नहीं चल रही थी। एक नौका चालक ने बताया कि ‘आज जिलाधिकारी गंगा घाट पर आए थे, उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नौका संचालन का आदेश दिया है।’
09:12 AM, 24-Jun-2020
देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या चार लाख 56 हजार से ज्यादा
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 15,968 नए मामले सामने आए हैं और 465 लोगों की मौत हुई है।
09:11 AM, 24-Jun-2020
देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 4,56,183 हो गई है, जिनमें से 1,83,022 सक्रिय मामले हैं, 2,58,685 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 14,476 लोगों की मौत हो चुकी है।
08:57 AM, 24-Jun-2020
ममता बनर्जी आज सर्वदलीय बैठक करेंगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता में कोरोना वायरस महामारी पर एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगी।
08:19 AM, 24-Jun-2020
दिल्ली में मास्क नहीं लगाने पर लगा जुर्माना
Delhi police
– फोटो : ANI
दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस मास्क न लगाने वाले लोगों से जुर्माना वसूल रही है। दिल्ली पुलिस मास्क न लगाने पर धारा 188 में पहली बार 500 रुपये और दूसरी बार 1,000 रुपये का जुर्माना लगा रही है।
08:02 AM, 24-Jun-2020
तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि अब तक कुल 4,224 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है, जबकि 5,109 मरीजों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को 3,006 नमूनों की जांच की गई।
08:00 AM, 24-Jun-2020
तेलंगाना में 879 नए मामले सामने आए
तेलंगाना में मंगलवार को कोविड-19 के 879 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 9,553 तक पहुंच गई, जबकि संक्रमण के कारण तीन मौतें होने से मृतकों की संख्या 220 हो गई। 879 ताजे मामलों में से, 652 ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) से सामने आए हैं और उसके बाद मेदचल जिले में 112 मामले सामने आए हैं।
07:49 AM, 24-Jun-2020
गाजीपुर सब्जी मंडी के बाहर खरीदारों की भीड़

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच गाजीपुर सब्जी मंडी के बाहर खरीदारों की भीड़ नजर आई। यहां लोगों ने सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया।
07:17 AM, 24-Jun-2020
एक लाख से ज्याद की मौत
लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई क्षेत्र में कोरोना की वजह से अब तक 1,00,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से दी गई है।
06:05 AM, 24-Jun-2020
पेरू में 3363 नए मामले
पेरू के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उसके देश में कोरोना के 3,363 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही देश में कुल मामलों की संख्या 260,810 हो गई है। मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना की वजह से 181 लोगों की जान भी गई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या 8,404 हो गई है।
04:44 AM, 24-Jun-2020
ब्राजील में 39 हजार से ज्यादा नए मामले
ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 39,436 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 11,45,906 हो गई है।
04:19 AM, 24-Jun-2020
महाराष्ट्र: शादी के उपहार में दिए 50 बिस्तर
मुंबई के वाशी में एरिक और मर्लिन ने अपनी शादी के मौके पर एक क्वारंटाइन केंद्र को 50 बिस्तर उपहार स्वरूप दिए।
02:40 AM, 24-Jun-2020
मुंबई: मुफ्त दे रहे ऑक्सीजन सिलेंडर
वहीं अब्बास रिज्वी ने कहा कि मेरी चचेरी बहन का ऑक्सीजन की कमी के कारण इंतकाल हो गया था। तब वह छह महीने की गर्भवती थी। उस समय हमने महसूस किया कि ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिलने लोगों को किस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। सिलेंडर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए शाहनवाज ने अपनी एसयूवी कार भी बेच दी है।
02:22 AM, 24-Jun-2020
शिक्षा पर यूनिसेफ की रिपोर्ट
भारत में कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन ने 247 मिलियन से अधिक स्कूली बच्चों की शिक्षा को प्रभावित किया है। -यूनिसेफ की रिपोर्ट
02:04 AM, 24-Jun-2020
हरियाणा: निजी अस्पतालों में कोविड19 के इलाज का शुल्क तय
हमने निजी अस्पतालों में कोविड19 के इलाज का शुल्क तय कर दिया है। इससे निजी अस्पताल किसी भी मरीज से मनमानी रकम नहीं वसूल सकेंगे। -अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा
01:46 AM, 24-Jun-2020
आंध्र प्रदेश: दो महीने का किराया माफ किया
Andhra Pradesh: Ramesh Solanki, owner of a shopping complex with 22 shops in Vijayawada waived off rent for tenants for 2 months in view of #COVID19. A tenant says, “We had no work during the lockdown so our landlord waived off the rent. We thank him for this gesture”. (23.06.20) pic.twitter.com/BxC0RpY4uw
— ANI (@ANI) June 23, 2020
01:30 AM, 24-Jun-2020
दिल्ली: अंग्रेजी का शिक्षक बेच रहा सब्जी
Delhi: Wazir Singh, a contractual English teacher at Sarvodaya Bal Vidyalaya has been selling vegetables to make ends meet as schools are closed due to #COVID19. He says, “I was working as a guest English teacher, we have not been paid since 8th May. This is humiliating”. (23.06) pic.twitter.com/KtPK0d9l3X
— ANI (@ANI) June 23, 2020
01:21 AM, 24-Jun-2020
उत्तरी मुंबई में कोविड19 के मामले बढ़े
पुणे में 820 नए मामले
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बीते 24 घंटेों में 820 नए मामलले सामने आए हैं, जबकि 13 मरीजों की मौत हुई है। यहां कोरोना के मामलों की कुल संख्या 16,851 है और अब तक 617 लोगों की मौत हो चुकी है। -स्वास्थ्य विभाग, पुणे, महाराष्ट्र
01:19 AM, 24-Jun-2020
महाराष्ट्र: ठाणे में 925 नए मामले
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना के 925 नए मामले सामने आए हैं। जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 23,492 हो गई है, जबकि 41 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की कुल संख्या 812 हो गई है। -अधिकारी
01:14 AM, 24-Jun-2020
मुंबई में 846 नए मामले
मुंबई में मंगलवार को कोविड19 के 846 नए मामले सामने आए और 42 मरीजों की मौत हो गई। यहां कोरोना के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 68,481 हो गई है, इनमें से 34,576 मरीज ठीक हुए हैं, 30,063 सक्रिय मामले हैं और 3,842 मरीजों की अब तक मौत हुई है। -बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी), महाराष्ट्र
12:34 AM, 24-Jun-2020
पुड्डूचेरी: 15 नए मामले
पुड्डूचेरी में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद से यहां कोरोना के कुल मामलों की संख्या 402 हो गई है। इनमें से 165 मरीज ठीक हुए हैं और नौ लोगों की मौत हुई है। –स्वास्थ्य विभाग, पुड्डूचेरी
12:13 AM, 24-Jun-2020
Coronavirus Updates: महाराष्ट्र पुलिस में पिछले 48 घंटे में 185 नए मामले, दो की मौत
975 लोगों के नमूनों की जांच के बाद 23 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी पूर्व में कई यात्राएं कर चुके हैं और इनमें से एक ट्रक ड्राइवर है। -बिप्लब कुमार देब, मुख्यमंत्री, त्रिपुरा
