जयपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए लोगों से बात की।
- सतीश पूनिया ने कहा कोरोना के बारे में सुनते थे तो डर लगता था, जब पहली जांच कराई, भगवान से मांग कर रहा था कि नेगेटिव आए
राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव हो चुके हैं। शनिवार को उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के जरिए लोगों से बात की। जिसमें उन्होंने अपने कोरोना पॉजिटिव होने और ठीक होने के सफर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम हमेशा कहते थे कि मास्क लगाएं। दूरी बनाए रखें, लेकिन हमारे लिए बहुत मुश्किल होता है। कार्यकर्ता और जनता को नाराज कैसे कर दें। इसलिए लगता है कि उपदेश देते-देते मुझे भी इस लापरवाही की सजा मिली।
सतीश पूनिया ने कहा कोरोना के बारे में सुनते थे तो डर लगता था। जब पहली जांच कराई, भगवान से मांग कर रहा था कि नेगेटिव आए। परीक्षा में जैसा दिल धड़कता है, वैसा लग रहा था। शुरू में जोधपुर प्रवास के दौरान बुखार की दवा ली। जिसके बाद काम करता रहा। जयपुर आया तो शक हुआ। जब जांच के लिए व्यक्ति आया तो हनुमान जी का नाम लेता रहा। काश मेरी रिपोर्ट निगेटिव आए। रात को जब दूसरे मरीजों के लिए व्यवस्था करने में लगा था, उसी वक्त एमएमएस अस्पताल के अधीक्षक सुधीर भंडारी का मैसेज आया कि आप पॉजिटिव हैं।
रिपोर्ट के बारे में जानकर स्तब्ध रह गया था
पूनिया ने कहा कि मैं भी इंसान हूं। एक बार तो स्तब्ध रह गया। सिर्फ बच्चों को इसकी खबर दी। किसी को बताए बिना खुद को क्वारैंटाइन कर लिया। साथ ही हम हमेशा कहते थे कि मास्क लगाएं। दूरी बनाए रखें, लेकिन हमारे लिए बहुत मुश्किल होता है। कार्यकर्ता और जनता को नाराज कैसे कर दें। इसलिए लगता है कि उपदेश देते-देते मुझे भी इस लापरवाही की सजा मिली।
कोरोना से बचाव के तीन उपाय सैनिटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग
सामने चुनौती थी की जमीन पर काम करने वाले 14 दिन घर में कैसे रहेंगे। जिसके बावजूद घर में खुद को क्वारैंटाइन करने का निर्णय लिया। इस बीमारी के लिए एक शब्द है। जिसके लिए सावधानी आपको रखनी ही है। साथ ही एसएमएस का उपयोग करें। जिसका मतलब है, सैनिटाइजर, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग।
उन्होंने कहा कि मुझे लक्षण नहीं थे। इसके बावजूद मैने कमिटमेंट किया कि घर में क्वारैंटाइन किया। डॉक्टरों के बताए नियम कायदों की पालना की। मैं इस बीमारी से सिर्फ इच्छाशक्ति से जीत पाया।
0
