Sushant Singh Rajput Case: Drugs were sent through courier to Rhea’s house during lockdown | लॉकडाउन में रिया के घर कुरियर से गया था आधा किलो ड्रग्स, सुशांत के स्टाफ मेंबर ने घरेलू सामान के बीच रख कर भेजा था

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था, कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

  • सुशांत के घर से दीपेश सावंत ने भेजा था पार्सल, रिया के भाई शोविक ने किया था रिसीव
  • कूरियर ब्वॉय ने एनसीबी के सामने बयान दर्ज कराया, दीपेश-शोविक की पहचान भी की

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से जुड़े ड्रग्स के मामले में नया दावा सामने आया है। एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान सुशांत के घर से रिया के घर ड्रग्स कुरियर के जरिए भेजा गया था। कहा जा रहा है कि सुशांत के घर से उनके कर्मचारी दीपेश सावंत ने कुरियर ब्वॉय को पार्सल दिया था, जो रिया के घर डिलीवर हुआ था। रिया के भाई शोविक ने इसे रिसीव किया था।

पार्सल में आधा किलो मारिजुआना था

रिपोर्ट्स की मानें तो यह पार्सल अप्रैल में भेजा गया था, जिसमें आधा किलो मारिजुआना (ड्रग्स) था। किसी को शक न हो इसलिए पार्सल के साथ कुछ घरेलू सामान भी पैक किया जाता था। इसे कुरियर से इसलिए भेजा जाता था, ताकि लॉकडाउन के दौरान पुलिस की चैकिंग में इसे पकड़ा न जा सके।

कूरियर ब्वॉय ने दीपेश-शोविक को पहचाना

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कुरियर ब्वॉय का बयान दर्ज कर लिया है। उसने दीपेश सावंत और शोविक चक्रवर्ती की पहचान की है। दोनों के साथ कुरियर ब्वॉय की फोन कॉल डिटेल भी ट्रेस की गई थी।

रिया ने खोले बॉलीवुड सेलेब्स के नाम

एक अन्य रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि एनसीबी की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने कुछ ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स के नाम लिए हैं, जो ड्रग्स लेते हैं और खरीदते हैं। इसके बाद से करीब 15 बॉलीवुड सेलेब्स एनसीबी की राडार पर हैं। यह दावा भी किया जा रहा है कि ये सेलेब्स बी-कैटेगरी से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, अभी तक किसी का नाम सामने नहीं आया है।

रिया, शोविक की जमानत अर्जी खारिज

रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित परिहार, जैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की जमानत अर्जी मुंबई के सेशन कोर्ट से खारिज हो गई। फैसला सुनाते समय जज जेबी गुरव ने कहा कि यह गंभीर अपराध है और इसकी जांच की जरूरत है। कोर्ट के फैसले पर रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद हम आगे के कदम उठाएंगे। हम अगले हफ्ते हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं।

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

सुशांत डेथ केस:एनसीबी के निष्कर्षों के आधार पर नया केस दर्ज करने की तैयारी में ईडी, रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पहले से ही कर रहा मनी लॉन्डरिंग की जांच

रिया जेल में ही रहेंगी:ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की दूसरी जमानत याचिका खारिज; कोर्ट ने कहा- यह गंभीर अपराध है और इसकी जांच जरूरी है

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

China Army: অপেক্ষার অবসান, অরুণাচলের অপহৃত ৫ যুবককে শনিবারই ফেরাচ্ছে চিন - arunachal pradesh's 5 missing men to be handed over by china tomorrow

Fri Sep 11 , 2020
হাইলাইটস এমনই খবর জানিয়েছেন কেন্দ্রীয় সংখ্যালঘু দফতরের প্রতিমন্ত্রী কিরেন রিজিজু। আগামীকাল, ১২ সেপ্টেম্বর যে কোনও সময় এই হস্তান্তর হতে পারে। অরুণাচলের ওই ৫ জনের অপহরণের খবর সোশ্যাল মিডিয়ায় ছড়িয়ে পড়তেই নড়েচড়ে বসেছিল অরুণাচল প্রশাসন। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: অরুণাচল প্রদেশের গ্রাম থেকে চিনা সেনাবাহিনীর হাতে ‘অপহৃত’ পাঁচ জন যুবককে অবশেষে […]

Breaking News

Recent Posts