प्याज की कीमतों में फिर से हुई वृद्धि, जानें अब कहां तक पहुंचे दाम…

नई दिल्ली। भारत की खुदरा तथा थोक सब्जी मंडियों में दोबारा से प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी हो गयी है। हिंदुस्तान की सबसे बड़ी प्याज मंडी नासिक के लासलगांव में अगस्त के बीच में जहां प्याज की थोक दाम 900 रुपये प्रति क्विंटल था, जो अब तीन गुणा बढ़कर 2700 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया है। खुदरा सब्जी मंडियों में प्याज का दाम 40 रुपये से लेकर 60 रुपये तक पहुंच गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि आगामी वक्त में यह 100 रुपये किलो तक पहुंच सकता है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, वर्षा की वजह से स्टॉक की गयी फसल के खराब होने की से प्याज की थोक कीमतों में तेजी नजर आ रही है। अधिक वर्षा के  कारण रबी सीजन की करीब 40 प्रतिशत प्याज खराब हो गए है, जिससे दामों में तेजी बनी हुई है। 

हालांकि, व्यवसायी यह भी कहते है कि आम तौर पर बारिश के मौसम में रबी सीजन के प्याज का लगभग 20 फीसदी स्टॉक खराब होता है, किन्तु महाराष्ट्र में लगातार भारी बरसात के कारण नासिक के आसपास के इलाके में स्टॉक खराब हुआ है। इस वजह से लालसगांव की थोक मंडी में तीन हफ्ते में प्याज की कीमतों में तीन गुणा तक वृद्धि हो गयी है। 

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के मानसून सीजन में बेहतरीन बारिश होने की वजह से कुछ राज्यों में प्याज की फसल और स्टॉक को बहुत नुकसान हुआ है। प्याज कारोबारियों की  माने तो, मानसून के दौरान हुई भारी बरसात का ही नतीजा है कि पिछले कुछ हफ्तों में देश के प्रमुख उत्पादक क्षेत्र समेत थोक और खुदरा मंडियों में प्याज के दामों में वृद्धि देखी जा रही है।

कोलकाता तथा मुंबई की खुदरा सब्जी बाजार में प्याज का दाम 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है, तो दिल्ली की खुदरा सब्जी मंडियों में यह 60 रुपये किलो हो गया। एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी दिल्ली के आजादपुर स्थित मंडी में प्याज की आवक करीबन 50 प्रतिशत कम हो गया है। यहां के अनेक कारोबारियों की माने तो अगले माह तक प्याज के दाम बढ़कर 100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच सकते है। 

यह खबर भी पढ़े: Rhea Chakraborty समेत 6 आरोपियों को सेशन कोर्ट से नहीं मिली जमानत, अब बॉम्बे हाईकोर्ट जाएंगे रिया के वकील



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Faridabad one child dead due to electricity current one injured | बच्चे लोहे के इंचटेप से खोल रहे थे, बिजली की लाइन को छू गया; भाई की मौत, बहन की हालत गंभीर

Fri Sep 11 , 2020
फरीदाबाद36 मिनट पहले कॉपी लिंक हादसे का शिकार हुए बच्चे का पिता एसी का मिस्त्री है। (सिम्बोलिक फोटो) इंचटेप में करंट उतरने के बाद तेज धमाका हुआ और दोनों बच्चे बेहोश हो गए फरीदाबाद के एमजीएम नगर के बी-ब्लॉक की घटना एसजीएम नगर के बी-ब्लॉक में शुक्रवार सुबह खेलते समय […]

Breaking News

Recent Posts