The tenure of the students’ union is complete, but they are not vacating the office | छात्रसंघ के पदाधिकारियों का कार्यकाल हुआ पूरा, लेकिन खाली नहीं कर रहे है कार्यालय

जोधपुर27 मिनट पहले

छात्र संघ का मुख्य कार्यालय।

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय(जेएनवीयू) में सत्र 2019-20 छात्रसंघ का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन गत वर्ष के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने अपने कार्यालय अभी तक खाली नहीं किए है। इन कार्यालयों पर अभी भी छात्रसंघ के पदाधिकारियों का ही कब्जा है।
इस वर्ष कोविड-19 के कारण नया सत्र अभी तक शुरू नहीं हो पाया है अन्यथा अगस्त-सितंबर तक छात्रसंघ के चुनाव की हलचल शुरू हो चुकी होती। लेकिन इस बार ऐसा कोई नजारा नहीं आ रहा है। इधर, विवि ने अप्रैल 2020 आते ही छात्रसंघ पदाधिकारियों को नोटिस देकर कार्यालय खाली करने के लिए कहा गया था। लेकिन चार माह से ऊपर हो चुके है, लेकिन अभी तक छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने अपने-अपन कार्यालय खाली नहीं किए है। पदाधिकारियों में से कुछ का कहना है कि वो कोविड-19 के कारण अपने-अपने गांव है, ऐसे में जब स्थिति सामान्य होगी। तब गांव से आएंगें और कार्यालय खाली कर देंगे। वहीं कुछ का कहना है कि यूं भी चुनाव होने नही है। ऐसे में स्टूडेंट्स की समस्या सुनने और सुलझाने के लिए कार्यालय होना जरूरी है।
विवि के प्रत्येक कैंपस में कार्यालय
विवि के हर कैंपस यानि न्यू कैंपस, ओल्ड कैंपस और कमला नेहरु कॉलेज और इंजीनियरिंग परिसर मे किसी न किसी पदाधिकारी का कार्यालय बना हुआ है। दरअसल विवि में यह पंरपरा बन चुकी है कि तय समय पर कार्यालय खाली हो। गत वर्ष भी विवि के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विलंब से कार्यालय खाली किए गए थे और यहीं परंपरा इस बार भी नजर आ रही है।

रिपोर्ट एवं फोटो-मनीष बोहरा

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Honey Singh opens up about his depression phase; says Shah Rukh Khan and Deepika Padukone helped him  : Bollywood News

Sat Sep 12 , 2020
Popular rapper Honey Singh recently opened up about his depression phase. The rapper was at the peak of his career releasing chartbusters when  he went through a phase of depression and alcoholism. Speaking to an entertainment portal, Honey Singh said that it was a terrible phase for him and a […]

Breaking News

Recent Posts