Landslides at 9 different places, 9 missing, 22 missing after heavy rains in Sindhupal Chowk district | सिंधुपाल चौक जिले में भारी बारिश के बाद दो अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन, 9 की मौत, 22 लापता

  • Hindi News
  • International
  • Landslides At 9 Different Places, 9 Missing, 22 Missing After Heavy Rains In Sindhupal Chowk District

काठमांडू11 घंटे पहले

नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले में रविवार को भूस्खलन के बाद टूटी सड़क के किनारे खड़े स्थानीय लोग।

  • सिंधुपाल चौक जिले के अफसरों के मुताबिक बारहबीस म्युनिसिपैलिटी में हुए भूस्खलन में दो रिहायशी इलाके तबाह हो गए
  • भूस्खलन के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, 222 परिवारों के लिए तत्काल रहने की व्यवस्था करने की जरूरत है

नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले में दो अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन में 9 की मौत हो गई और 22 लोग लापता हो गए। चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर उमेश कुमार ढकाल ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 9 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। शनिवार रात से ही जिले में भारी बारिश हो रही है। रविवार सुबह 4 बजे के करीब भूस्खलन की घटनाएं हुईं। ढकाल के मुताबिक, बरहाबीस म्युनिसिपैलिटी में हुए भूस्खलन में दो रिहायशी इलाके तबाह हो गए। 19 घरों में पानी पूरी तरह घुस गया है। वहीं, काफी संख्या में दूसरे घरों को भी नुकसान पहुंचा है। 222 परिवारों के लिए तत्काल रहने की व्यवस्था करने की जरूरत है।

सिंधुपाल चौक में अक्सर बाढ़ और भूस्खलन का खतरा रहता है

नेपाल के अफसरों के मुताबिक, चीन से सटे सिंधुपाल चौक जिले में अक्सर बाढ़ और भूस्खलन का खतरा रहता है। 2015 में यहां आए भूकंप में 9 हजार लोगों की जान गई थी। खास तौर पर बारहबीस इलाका में भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने की संभावना ज्यादा रहती है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kangana Ranaut and sister Rangoli Chandel meet Maharashtra governor Bhagat Singh Koshyari at the Raj Bhavan

Sun Sep 13 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন :  শিবসেনার সঙ্গে কঙ্গনার তরজা অব্যাহত। তারই মাঝে মহারাষ্ট্রের রাজ্যপালের সঙ্গে দেখা করলেন অভিনেত্রী। রাজভবন থেকে বের হয়ে কঙ্গনা জানালেন, ”আমার সঙ্গে যে অন্যায় হয়েছে তা জানিয়েছি, আশা করি ন্যায়বিচার পাব। আমি কোনও রাজনীতিবিদ নই, সাধারণ নাগরিক হিসাবেই দেখা করেছি। আমি ন্যায়বিচার পেলে, দেশের অন্যান্য মহিলাদেরও সিস্টেমের প্রতি আস্থা ফিরবে। উনি […]

Breaking News

Recent Posts