China’s tech company is monitoring Over 1400 Indian businesses including paytm to Reliance | फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल से लेकर अजीम प्रेमजी और मुकेश अंबानी तक की कंपनियों की जासूसी, चीन की सरकार से जुड़ी फर्म नजर रख रही

  • Hindi News
  • National
  • China’s Tech Company Is Monitoring Over 1400 Indian Businesses Including Paytm To Reliance

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिन्नी बंसल (बाएं) और अजीम प्रेमजी। चीन की डेटा कंपनी प्रेमजी की वेंचर कैपिटल कंपनी प्रेमजी इन्वेस्ट के ऑफिसर को ट्रैक कर रही है।

  • चीन की झेन्हुआ डेटा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के डेटाबेस में भारतीय फर्मों से जुड़ी 1400 एंट्रीज मिलीं
  • एक दिन पहले ही खुलासा हुआ था कि प्रधानमंत्री मोदी समेत 10 हजार भारतीयों की निगरानी की जा रही

बॉर्डर पर धोखा देने वाला चीन भारत की इकोनॉमी की भी जासूसी कर रहा है। चीन की सरकार से जुड़ी झेन्हुआ डेटा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी भारत के टेक स्टार्पअप्स से लेकर पेमेंट और हेल्थकेयर ऐप्स तक, छोटी से लेकर बड़ी कंपनियों तक के अधिकारियों पर नजर रख रही है। उसके डेटाबेस में ऐसी 1400 एंट्रीज मिली हैं। इनमें अजीम प्रेमजी की कंपनी से लेकर मुकेश अंबानी तक की कंपनियां शामिल हैं। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी पड़ताल के दूसरे हिस्से में यह खुलासा किया है।

इन्वेस्टिगेशन पार्ट-2 के मुताबिक रेलवे में इंटर्नशिप कर रहे इंजीनियरिंग स्टूडेंट से लेकर अजीम प्रेमजी की वेंचर कैपिटल कंपनी के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर तक झेन्हुआ की नजर में हैं। इस लिस्ट में वेंचर कैपिटलिस्ट, एंजल इन्वेस्टर्स, देश के उभरते स्टार्टअप्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर तक शामिल हैं।

इन बड़े लोगों की ट्रैकिंग की जा रही
टी के कुरियन, चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर, प्रेमजी इन्वेस्ट
अनीष शाह, ग्रुप सीएफओ, महिंद्रा ग्रुप
पीके एक्स थॉमस, सीटीओ, रिलायंस ब्रांड्स
ब्रायन बेड, सीईओ, रिलायंस रिटेल
विनीत शेखसरिया, कंट्री हेड, मॉर्गन स्टेनले

नए दौर के इन एंटरप्रेन्योर पर भी नजर
बिन्नी बंसल, फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर
दीपेंदर गोयल, जोमैटो के फाउंडर
नंदन रेड्डी, स्विग्गी के को-फाउंडर
फाल्गुनी नायर, न्याका की को-फाउंडर
नमीत पोन्टिस, पेयू के बिजनेस हेड

डिजिटल हेल्थ और डिजिटल एजुकेशन सेक्टर की ज्यादा निगरानी
नोटबंदी के बाद से मोदी सरकार लगातार डिजिटल पेमेंट को बढ़ाने पर जोर दे रही है। लेकिन, चीन की कंपनी न सिर्फ डिजिटल पेमेंट ऐप्स बल्कि, डिजिटल हेल्थ और डिजिटल एजुकेशन सेक्टर को भी ट्रैक कर रहा है। एजुकेशन सेक्टर में ओलिव बोर्ड से लेकर बायजू रवींद्रन के बायूज ऐप तक पर नजर रखी जा रही है।

इन पेमेंट, डिलीवीरी ऐप्स की भी ट्रैकिंग
पेटीएम
रेजरपे
फोनपे
पाइन लैब्स
एवेन्यूज पेमेंट
सीसी एवेन्यूज
एफएसएस पेमेंट गेटवे
बिगबास्केट
डेली बाजार
जैप फ्रेश
जोमैटो, स्विग्गी, फूड पांडा

मोदी समेत 10 हजार बड़े लोगों-संस्थाओं की जासूसी
यह खुलासा सोमवार को हुआ था कि झेन्हुआ डेटा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 10 हजार भारतीय लोगों और संगठनों की निगरानी कर रही है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनका परिवार, कई कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Gauri Khan’s debut book to be published regarding her ‘designer’ journey : Bollywood News

Tue Sep 15 , 2020
This pandemic-induced pause in our lives has made many of us desire a revitalization of the physical spaces around us. Bringing some much-needed inspiration to create new energies for our home life, Gauri Khan, Indian film producer and interior designer, is coming out with her first book about her journey […]

Breaking News

Recent Posts