Parliament Monsoon Session Live Updates Loksabha Rajyasabha Farmers Bill Opposition Pm Modi Gst Congress Central Govt – Live: राज्यसभा की कार्यवाही जारी, डीएमके ने कहा- संघवाद की जड़ों पर प्रहार कर रही है सरकार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

Updated Fri, 18 Sep 2020 11:19 AM IST

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर


कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!

खास बातें

संसद के मानसून सत्र का आज पांचवा दिन है। मोदी सरकार गुरुवार को लोकसभा से कृषि विधेयक पास कराने में बेशक सफल रही लेकिन उसकी सहयोगी शिरोमणि अकाली दल ने इसका विरोध किया है। विरोध जताते हुए पार्टी सांसद हरसिमरत कौर ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने सरकार को किसान विरोधी बताया है। इसी बीच राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। ऊपरी सदन में दो बिलों पर चर्चा की जा रही है। यहां पढ़ें कार्यवाही से जुड़े अपडेट्स-

लाइव अपडेट

11:16 AM, 18-Sep-2020

संघवाद की जड़ों पर प्रहार कर रही है सरकार

होम्योपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक और भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक पर डीएमके सांसद टी शिवा ने राज्यसभा में कहा, ‘यह संघवाद की जड़ों पर प्रहार करने के लिए इस सरकार का एक और प्रयास है। जिस दिन से उन्होंने पदभार संभाला उस दिन से, अधिकांश विधेयकों ने राज्य सरकार की शक्तियों को छीन लिया है।’

 

11:08 AM, 18-Sep-2020

शरद पवार से संजय राउत करेंगे मुलाकात

शिवसेना सांसद संजय राउत आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की ये मुलाकात कृषि विधेयक को लेकर होगी।

10:42 AM, 18-Sep-2020

शुरू हुई राज्यसभा की कार्यवाही

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। ऊपरी सदन में होम्योपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020 और भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020 पर चर्चा चल की जा रही है।

09:30 AM, 18-Sep-2020

राज्यसभा की कार्यवाही हुई स्थगित

राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य अशोक गस्ती को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। गस्ती का गुरुवार को कोरोना संक्रमण के कारण एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 55 साल के थे।

09:25 AM, 18-Sep-2020

Live: राज्यसभा की कार्यवाही जारी, डीएमके ने कहा- संघवाद की जड़ों पर प्रहार कर रही है सरकार

कृषि विधेयक के पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकसभा से ऐतिहासिक कृषि सुधार विधेयकों का पारित होना देश के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। ये विधेयक किसानों को बिचौलियों और तमाम अवरोधों से सही मायने में मुक्ति दिलाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसानों को गुमराह करने में लगे हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Anurag Kashyap & Kangana Ranaut engage in war of words – “You take four to five people with you and go beat China” : Bollywood News

Fri Sep 18 , 2020
Actor Kangana Ranaut has been making headlines for the past couple of months. In recent times, her war of words with the political party Shiv Sena has become the talk of the nation. Recently, her office in Mumbai was demolished for alleged illegal construction. As she continues to use her […]

Breaking News