बाड़मेरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार सुबह 8 बजे से ही विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इस दौरान चौधरी के संसदीय क्षेत्र के बाड़मेर एवं बालोतरा सहित विभिन्न स्थानों पर समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ता रक्तदान सहित कई कार्यक्रमों को आयोजित करेंगे। चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उनका जन्मदिन सादगी से मनाया जाए। वार्ड संख्या 14 की पार्षद सरोज धर्मेंद्र फुलवारियां ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे श्री सत्य सांई अंध एवं मुक बधिर विद्यालय में बच्चों को फल वितरण किए जाएंगे।
0
