CRPF formulated intelligence plan to capture Naxalites alive, surrounded the entire forest and caught it | नक्सली को जिंदा पकड़ने के लिए सीआरपीएफ ने बनाया खुफिया प्लान, पूरे जंगल को घेरकर पकड़ा

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • CRPF Formulated Intelligence Plan To Capture Naxalites Alive, Surrounded The Entire Forest And Caught It

पटना/गया40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नक्सली राहुल उर्फ विकास।

  • नक्सली राहुल उर्फ विकास भाकपा माओवादी का बहुत पुराना और एक्टिव मेंबर है
  • राहुल पिछले 30 सालों से फरार था और कई बड़े नक्सल वारदात को अंजाम दे चुका है

सीआरपीएफ की टीम ने एक नक्सली को जिंदा पकड़ने के लिए खुफिया प्लान तैयार किया और पूरे जंगल को घेर लिया। इसके बाद जवानों की टीम धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। नक्सली को इस बात की भनक भी नहीं थी। जवान जब उसके ठिकाने तक पहुंचे तब नक्सली ने भागने की कोशिश की। जवानों ने उसे पकड़ लिया। नक्सली का नाम राहुल उर्फ विकास है और वह पिछले 30 सालों से फरार चल रहा था। राहुल पर बड़े नक्सल वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

सीआरपीएफ के बड़े अधिकारियों के मुताबिक गया के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ एक ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन को सीआरपीएफ के डीआईजी(ऑपरेशन) ओमप्रकाश यादव लीड कर रहे हैं। कमांडेंट निशित कुमार की तरफ से इसकी पूरी प्लानिंग तैयार की गई थी। फिर फुल प्रूफ प्लान के तहत नक्सली राहुल को घेरने और उसे जिंदा पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई। इस स्पेशल टीम में डिप्टी कमांडेंट अशोक यादव, मोतीलाल, गया के एएसपी ऑपरेशन राजेश कुमार को शामिल किया गया। इसके बाद घेरकर राहुल की गिरफ्तारी हुई। सीआरपीएफ के अधिकारियों के मुताबिक राहुल नक्सली संगठन के रीजनल कमेटी का सबसे एक्टिव मेंबर था।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

অনেকটা ওই 'মন রে কৃষিকাজ জানো না', বলে যেন কৃষি বিল পাশ করাল কেন্দ্র! বিরোধীরা কি তবে সরকারের চোখে 'পতিত মানবজমিন'?

Mon Sep 21 , 2020
  নিজস্ব  প্রতিবেদন: কৃষিবিল কী এবং কেন? বিরোধীদের আপত্তি কীসে? সত্যিই কি বিপদে কৃষকেরা? চলতি বছরের জুন মাসে কৃষি বিপণনে তিনটি অর্ডিন্যান্স এনেছিল কেন্দ্রীয় সরকার। তখনই বিরোধীরা অভিযোগ তুলেছিল, রাজ্যের অধিকার কেড়ে নেওয়া হচ্ছে এবং কৃষককে ঠেলে দেওয়া হচ্ছে সঙ্কটের মুখে। ৩টি অর্ডিন্যান্সকে আইনি রূপ দেওয়ার জন্য সংসদের অধিবেশনে তিনটি […]

Breaking News

Recent Posts