Faridabad Gurugram (Haryana) Coronavirus 10709 Cases Update | Haryana Coronavirus Cases City/District Wise Today Total Confirmed Cases; Dholpur Gurugram Faridabad Rohtak Ambala Sirsa Jind Kurukshetra | 421 नए केस आए, 13 मरीजों की कोरोना से मौत, रिकवरी रेट में सुधार

  • 636 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी, अब तक 8 हजार 16 मरीज हुए डिस्चार्ज
  • प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इस समय 4657 एक्टिव केस मौजूद

दैनिक भास्कर

Jun 26, 2020, 08:14 PM IST

पानीपत. हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 12,884 पहुंच गई है। शुक्रवार को प्रदेश में 421 नए मरीज आए जबकि 13 मरीजों की मौत हो गई। अब प्रदेश में मरने वालों की संख्या 211 पर पहुंच गई है। यही नहीं 64 मरीजों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इनमें 49 की सांसें ऑक्सीजन के सहारे तो 15 वेंटिलेटर पर सांस ले रहे हैं। हालांकि, रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। शुक्रवार को रिकवरी रेट 60 फीसद को पार कर 62.22 फीसद पर पहुंच गया। 

11 दिनों में 3 हजार 654 नए एक्टिव केस मिले

  • 16 जिलों में 421 नए मामलों से संक्रमितों का आंकड़ा 12,884 पर पहुंच गया है। इससे 8016 मरीज ठीक होकर घर लौटे चुके हैं, अब एक्टिव केसों की संख्या 4657 है। जबकि, 11 दिनों में 3654 नए एक्टिव केस मिले हैं। नए मामलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 194 संक्रमित मिले जबकि गुड़गांव में 93, सोनीपत में 35, भिवानी में 24, रोहतक में 15, महेंद्रगढ़ में 10, झज्जर में 9, पलवल में 8, अंबाला में 7, नूंह में 6, यमुनानगर में 5, जींद में 4, पंचकूला में 2 तथा कुरुक्षेत्र व सिरसा में 1-1 संक्रमित मिला। 
  • राहत की बात यह है कि फरीदाबाद से 238, गुड़गांव से 226, सोनीपत से 91, अंबाला से 27, यमुनानगर से 14, कुरुक्षेत्र से 12, पलवल से 8, झज्जर से 7, नारनौल से 5, नूंह व सिरसा से 3-3 एवं भिवानी से 2 मरीज ठीक होकर घर लौटे। इसके साथ ही हिसार व गुड़गांव में 5-5, फरीदाबाद में 2 तथा करनाल में 1 मरीज ने दम तोड़ा।
  • स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 2,41,941 पर पहुंच गया है, जिसमें 2,23,797 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 5260 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.44 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 62.22 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 13 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 9544 पर पहुंच गया है। कोरोना से 211 मौतों से मृत्युदर 1.64 फीसद पर पहुंच गई है।

अब तक 211 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 211 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 151 पुरुष और 60 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 81, फरीदाबाद में 70, सोनीपत में 15, रोहतक व पानीपत में 7-7, हिसार में 6, करनाल में 5, जींद व रेवाड़ी में 4-4, झज्जर, अंबाला व भिवानी में 3-3, पलवल में 2 तथा चरखी-दादरी में 1 की मौत हो चुकी है।

यह है प्रदेश में संक्रमितों की स्थिति

  • फिलहाल प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 12884 पर पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा गुरुग्राम में 4944, फरीदाबाद में 3134, सोनीपत में 1094, रोहतक में 503, अंबाला में 309, पलवल में 298, भिवानी में 355, करनाल में 269, हिसार में 214, महेंद्रगढ़ में 211, झज्जर में 226, रेवाड़ी में 221, नूंह में 167, पानीपत में 152, कुरुक्षेत्र में 113, पंचकूला में 105, फतेहाबाद में 98, जींद में 100, सिरसा में 93,  यमुनानगर में 95, कैथल में 78 तथा चरखी-दादरी में 69 संक्रमित मिले हैं। 
  • वहीं 14 इटली नागरिकों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 8016 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 3267, फरीदाबाद में 1735, सोनीपत में 665, रोहतक में 405, अंबाला में 220, पलवल में 211, भिवानी में 107, करनाल में 162, हिसार में 120, नारनौल में 152, झज्जर में 143, रेवाड़ी में 82, नूंह में 139, पानीपत में 107, कुरुक्षेत्र में 78, फतेहाबाद में 78, पंचकूला में 50, जींद में 36, सिरसा में 76, यमुनागनर में 64, कैथल में 54, चरखी-दादरी में 45 तथा यूएस से लौटे 6 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ममता का आरोप, बिगड़ते हालात को संभालने में मदद नहीं कर रहा केंद्र

Fri Jun 26 , 2020
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया है कि कोरोना चक्रवात की वजह से बिगड़ते जा रहे हालात को संभालने में केंद्र सहयोग नहीं कर रहा है। शुक्रवार को उन्होंने राज्य सचिवालय नवान्न से नए अल्पसंख्यक विभाग का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts