Another corona infected dies, 25 people died in June | जोधपुर में एक दिन में 5 संक्रमितों की मौत, जून माह के 27 दिन में हो थम चुकी है 29 जनों की सांसें

  • दो महिला न्यायिक अधिकारियों सहित 40 नए पॉजिटिव
  • पाली के एक पुरुष की भी इलाज के दौरान जोधपुर में मौत
  • दो दिन पूर्व आत्महत्या कर जान देने वाली महिला निकली पॉजिटिव

दैनिक भास्कर

Jun 27, 2020, 10:46 PM IST

जोधपुर. सूर्यनगरी के लोगों पर जून माह में कोरोना कहर बन टूट पड़ा है। कोरोना संक्रमितों की मौतों का क्रम थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शहर में शनिवार को एक 93 वर्षीय महिला सहित 5 जनों की मौत हो गई। इस तरह जोधपुर में अब तक 48 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं जून माह के 27 दिन में 29 कोरोना संक्रमितों की सांसें थम चुकी है। 
दूसरी तरफ जोधपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। आज 1614 सैंपलों की जांच में दो न्यायिक अधिकारी सहित 40 पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही जोधपुर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2645 हो गई। वहीं आज 23 जनों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया। वहीं 17 जनों को होम आइसोलेशन में भेजा गया। अब जोधपुर में 347 एक्टिव केस है। 
एक दिन में पांच की मौत
जोधपुर में आज मरने वालों में रावतों का बास निवासी 93 वर्षीय गंवरी देवी, जालोरिया का बास निवासी 75 वर्षीय राम किशन, बकरा मंडी निवासी 70 वर्षीय अब्दुल गफार व कबूतरों का चौक निवासी अब्दुल मोहसिन व 33 वर्षीय इरम बानों शामिल है। डॉक्टरों का कहना है कि इन पांचों को कोरोना के अलावा भी कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा एमडीएम अस्पताल में पाली के नूर मोहम्मद की इलाज के दौरान मौत हो गई। जून में जारी काेराेना संक्रमिताें की माैताें का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।  21 जून काे एक, 22 काे एक, 23 काे 4, 24 काे एक, 25 जून काे 3, 26 व 27 को 1-1 माैतें हुई। जून के 27 दिनाें में 28 और अब तक 47 संक्रमित जान गंवा चुके हैं।

आत्महत्या करने के दो दिन बाद महिला निकली पॉजिटिव

जोधपुर में इसके अलावा दो दिन पूर्व आत्महत्या करने वाली एक महिला की जांच रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई। आत्महत्या कर जान देने के बाद पॉजिटिव पाए जाने का जोधपुर में यह दूसरा मामला है। इससे पहले एक युवक भी इसी तरह पॉजिटिव आया था। उसे कोरोना संक्रमण से मरने वालों की सूची में एक बार जोड़ा गया था, लेकिन बाद में नाम हटा दिया गया।  
दो महिला न्यायिक अधिकारी भी संक्रमित
जोधपुर की दो महिला न्यायिक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। ये दोनों एडीजे है। इन दोनों महिला अधिकारियों ने शुक्रवार को न्यायिक अधिकारियों की बैठक में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद से अन्य न्यायिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इन दोनों को मिलाकर आज 40 पॉजिटिव पाए गए। ये शहर के 23 विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले है।  

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

West Bengal: SFI starts survey on efficacy of online classes | Kolkata News

Sat Jun 27 , 2020
Representative image KOLKATA: With classes suspended in educational institutions across West Bengal due to the Covid- 19 pandemic since March-end, the Students Federation of India (SFI) has started a survey to elicit views of general students about the efficacy of online classes. SFI state committee leader Shubhajit Sarkar said on […]

Breaking News

Recent Posts