Bollywood News In Hindi : Aamir Khan confirmed that his staff tested positive for COVID 19 his mother yet to be tested | आमिर खान का हाउस स्टाफ पॉजिटिव; परिवार में सभी की रिपोर्ट निगेटिव, लेकिन मां जीनत की जांच होना बाकी

  • आमिर ने अपनी पोस्ट में एक से ज्यादा स्टाफ के पॉजीटिव होने की पुष्टि की है
  • बोनी कपूर, करण जौहर के बाद तीसरे सेलिब्रिटी जिनका स्टाफ संक्रमित मिला

दैनिक भास्कर

Jun 30, 2020, 12:45 PM IST

कोरोना वायरस की चपेट में अब आमिर खान का घर भी आ गया है। आमिर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात को कन्फर्म किया कि उनके हाउस स्टाफ का कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद उनके परिवार की जांच हुई। इस जांच में आमिर और उनका परिवार कोरोना निगेटिव पाया गया। लेकिन उनकी मां जीनत हुसैन की जांच अभी तक नहीं हुई। जिनके लिए उन्होंने फैन्स से दुआ करने की अपील की है। 

बीएमसी को किया शुक्रिया

आमिर खान ने पोस्ट में स्टाफ के पॉजीटिव पाए जाने के बाद बीमएसी द्वारा लिए गए एक्शन के बारे में भी लिखा। आमिर की पोस्ट में संख्या तो पता नहीं चली लेकिन वे एक से ज्यादा स्टाफ की बात कर रहे हैं। सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। आमिर ने बीमएसी द्वारा उन्हें दी गई मेडिकल सहायत की भी तारीफ करते हुए धन्यवाद दिया। साथ ही कोकिलाबेन हॉस्पिटल के डॉक्टर, नर्स और स्टाफ को भी शुक्रिया कहा। 

बीते महीने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर के स्टाफ के दो मेंबर्स में कोरोनावायरस का संक्रमण पाया गया था। करण ने खुद इस बात की जानकारी बीएमसी को दे दी थी। इसके बाद संक्रमितों को घर के एक सेक्शन में क्वारैंटाइन कर दिया गया था और करण का पूरा परिवार भी होम आइसोलशन में रहा था।

इन तक पहुंच चुका कोरोना

इससे पहले बोनी कपूर के स्टॉफ में कोरोना संक्रमण हो चुका है। मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के कारण कंटेनमेंट जोन घोषित की जा चुकी है। अन्य सेलेब्स में जोया मोरानी, करीम मोरानी, शजा मोरानी, किरण कुमार, कनिका कपूर और मोहेना सिंह भी कोरोना संक्रमित होने के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CM Mamata Banerjee's explanation on Coronavirus, করোনা ভাইরাস নিয়ে মুখ্যমন্ত্রীর ব্যাখ্যা

Tue Jun 30 , 2020
কলকাতায় আক্রান্তের সংখ্যা সোমবার কলকাতায় রেকর্ড সংখ্যক ৬২৪ জন আক্রান্ত হয়েছেন। সরকারি পরিসংখ্যানে দেখানো হয়েছে এঁদের মধ্যে কলকাতাতেই আক্রান্ত ১৮০ জন। এর পরেই রয়েছে উত্তর ২৪ পরগনা ও হাওড়া। এই দুই জেলায় আক্রান্তের সংখ্যা যথাক্রমে ১২১ ও ৯৫ জন। এখনও পর্যন্ত কলকাতায় আক্রান্ত হয়েছেন, ৫৭৫৩ জন। উত্তর ২৪ পরগনা ও […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts