न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 01 Jul 2020 07:55 AM IST
भारत में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। (फाइल फोटो)
– फोटो : PTI
खास बातें
- भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 566840
- देशभर में कोविड-19 से कुल 16893 लोगों की मौत
लाइव अपडेट
07:50 AM, 01-Jul-2020
दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या डेढ़ करोड़ के पार
दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10,512,726 हो गई है। जबकि 5,730,230 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 511,015 हो गई है।
06:39 AM, 01-Jul-2020
हरियाणा: गुरुग्राम नगर निगम ने अनलॉक 2 के तहत दिशा-निर्देश जारी किए
गुरुग्राम नगर निगम ने रेसिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के लिए अनलॉक 2 के तहत दिशा निर्देश जारी किए हैं। इनका निर्देशों का 31 जुलाई तक पालन किया जाना है। निर्देशों में कहा गया है कि घरेलू नौकर-नौकरानियों/गृह-सहायकों को प्रवेश देने के लिए उनके फेस मास्क पहनने, मुख्य द्वार पर थर्मल स्कैनिंग और हैंड सेनिटेशन का अनिवार्य उपयोग जैसे नियमों को ध्यान में रखते हुए काम करने की अनुमति दी जा सकती है। परंतु यदि गृह-सहायक कंटेन्मेंट जोन में निवासरत हैं तो उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
06:10 AM, 01-Jul-2020
अमेरिका में जल्द से रोज एक लाख नए मामले रिपोर्ट होंगे: डॉ. फौसी
डॉ. एंथोनी फौसी ने चेतावनी दी है कि अमेरिका में कोविड-19 के जल्द ही प्रति दिन एक लाख तक नए मामले रिपोर्ट हो सकते हैं।
05:31 AM, 01-Jul-2020
असम: क्वारंटीन केंद्र से भागा शख्स
डिब्रूगढ़ जिला के नहरकटिया में एक शख्स क्वारंटीन केंद्र से भाग गया। नहरकटिया में एसीएस बिक्रम छेत्री ने बताया कि उक्त शख्स 26 जून को दिल्ली से लौटा था और उनके नमूने एकत्र किए जाने के बाद उसे क्वारंटीन केंद्र में भेजा गया था। मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
04:12 AM, 01-Jul-2020
तमिलनाडु: अंतिम संस्कार के लिए रोबोट एंबुलेंस बनाई
We’ve seen videos where deceased haven’t been buried with dignity. They’ve been tossed into pits using JCBs. So we’ve made this rescuer ambulance. It carries deceased from ambulance to the pit & drop there for burial. It’ll also help in cremation: Yasmeen Jawahar Ali, MAUTO CEO https://t.co/4RTIMhVKze pic.twitter.com/bKWL8T57Kq
— ANI (@ANI) June 30, 2020
एमएयूटीओ की सीईओ यास्मीन जवाहर अली ने बताया कि हमने कई ऐसे वीडियो देखे हैं जिनमें कोविड19 के मृतकों को गरिमापूर्ण तरीके से नहीं दफनाया गया। उन्हें जेसीबी से गड्ढों में फेंक दिया गया। ऐसा ना हो इसलिए हमने इस एम्बुलेंस को बनाया है। यह एम्बुलेंस से मृतक के शरीर को गड्ढे तक ले जाती है और दफनाने वाली जगह पर छोड़ देती है। इससे श्मशान में दाह संस्कार में भी मदद मिलेगी।
01:43 AM, 01-Jul-2020
विश्व में संक्रमितों की संख्या डेढ़ करोड़ के पार
वर्ल्डोमीटर के मुताबिक विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10,512,726 हो गई है। जबकि 5,730,230 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 511,015 हो गई है।
01:21 AM, 01-Jul-2020
भारत में कोरोनाः गोवा में भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव, क्वारंटीन केंद्र से भागा शख्स
गोवा में भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव
गोवा में एक भाजपा विधायक के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें ईएसआई अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। -प्रमोद सावंत, मुख्यमंत्री, गोवा
A BJP MLA in Goa has tested positive for #COVID19. He is being shifted to ESI Hospital: Goa Chief Minister Pramod Sawant
— ANI (@ANI) June 30, 2020
