Unlocked is too costely for Jodhpur, 6 deaths in a single day, 4 in Jodhpur and 2 in Barmer, 53 have lost their lives so far | जोधपुर में भारी पड़ने लगा अनलॉक, एक ही दिन में 6 मौतें, 4 जोधपुर के व 2 बाड़मेर के, अब तक 53 संक्रमित गंवा चुके है जान

  • एक जून से अनलॉक होने के बाद जोधपुर में 33 लोग गंवा चुके है जान

दैनिक भास्कर

Jul 01, 2020, 04:59 PM IST

जोधपुर. अनलॉक जोधपुर के लिए भारी पड़ता नजर आ रहा है। इस अवधि में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही इससे मरने वालों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है। जोधपुर एम्स में बुधवार को 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें से एक महिलाएं व तीन पुरुष जोधपुर के है। जबकि दो अन्य बाड़मेर जिले से है। इसके साथ ही जोधपुर में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई। 
वहीं जोधपुर में आज दोपहर 18 नए संक्रमित मिलने के साथ ही कुल संख्या बढ़कर 2811 तक पहुंच गई। इनमें से 2355 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जोधपुर में 405 एक्टिव केस है। आज मिले 18 नए मरीज शहर के 16 अलग-अलग क्षेत्र के निवासी है। इस तरह शहर के प्रत्येक क्षेत्र तक कोरोना पहुंच चुका है। शहर में रोजाना अलग-अलग क्षेत्र से मरीज सामने आ रहे है। 
जोधपुर में जुलाई माह के पहले दिन ही एक साथ चार जनों की मौत हो गई। ये चारों एम्स में भर्ती थे। इनमें से तीन पुरुष व एक महिला है। लॉक डाउन के दौरान जोधपुर में 19 संक्रमितों की मौत हुई थी। एक जून से अनलॉक शुरू होने के बाद से शहर में कोरोना संक्रमितों के मरने की संख्या में जोरदार तेजी आ गई। एक जून से अनलॉक शुरू हुआ। तब से लेकर आज तक 33 जनों की मौत हो चुकी है। जबकि इससे पहले 9 अप्रैल को पहली मौत के बाद 31 मई तक के 52 दिनों में 19 मौतें ही हुई थी। एम्स में आज बाड़मेर जिले के बालोतरा निवासी दो पुरुषों की भी मौत हुई।  

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

West Bengal CM Mamata Banerjee’s ultimatum to bus owners: Run or govt takes over | Kolkata News

Wed Jul 1 , 2020
KOLKATA: Bengal CM Mamata Banerjee on Tuesday served an ultimatum to private bus owners, asking them to ret-urn to the streets on Wednesday or face government take-over and operation of their buses. Private buses in the city have largely stayed away despite the government offering them a Rs-27 crore package […]

Breaking News

Recent Posts