Patna Airport Latest News Updates; Bihar Poilce Arrested Three People, Going To Jammu On Fake Identity Card | पटना एयरपोर्ट पर तीन युवक गिरफ्तार, नकली पहचान पत्र पर जम्मू जा रहे थे

  • तीनों युवक मजदूरी करते हैं और कमाने के लिए जम्मू जा रहे थे
  • चेक इन के दौरान सीआईएसएफ को पहचान पत्र पर शक हुआ
  • तीनों ने बताया कि ठेकेदारों ने उन्हें पहचान पत्र मुहैया कराया है

दैनिक भास्कर

Jul 04, 2020, 01:17 PM IST

पटना. पटना एयरपोर्ट पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है। तीनों नकली पहचान पत्र पर यात्रा कर रहे थे। तीनों को इंडिगो की फ्लाइट से जम्मू जाना था। चेक इन के दौरान सीआईएसएफ को पहचान पत्र पर शक हुआ और उन्होंने युवकों से कड़ी पूछताछ की। तीनों युवकों की पहचान सुपौल निवासी अब्दुल समर, अयूब खान और कुंदन कुमार के रूप में हुई है।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने पूछताछ के बाद तीनों युवकों को एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे कमाने के लिए जम्मू जा रहे थे। उनके ठेकेदारों ने यह पहचान पत्र उपलब्ध कराया है। तीनों युवकों ने दो ठेकेदारों के नाम बताए हैं। पुलिस दोनों ठेकेदारों की तलाश कर रही है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले भी पटना एयरपोर्ट पर पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया था। सभी के पास से नकली पहचान पत्र मिले थे। सभी कमाने के लिए बाहर जा रहे थे। उनके ठेकेदारों ने उन्हें नकली पहचान पत्र मुहैया कराया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संकट से निपटने के लिए बंगाल सरकार ने लागू की मजबूत आर्थिक नीति : ममता

Sat Jul 4 , 2020
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया है कि “अम्फन” चक्रवात और कोरोना वायरस की वजह से उपजे आर्थिक संकट से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने मजबूत नीति अपनाकर उसे लागू किया, जिसका लाभ मिला है।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को एक […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts