Jaipur Kota (Rajasthan) Corona Cases Today | Rajasthan Coronavirus Unlock 2.0 District-Wise Updates; Jaipur Jodhpur Udaipur Kota Ajmer Bharatpur Jhalawar Latest News | सबसे ज्यादा 480 पॉजिटिव मिले, 7 लोगों की मौत; कोरोना को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी

  • हर शनिवार को स्कूलों में मनाए जाने वाले नो बेग डे के दिन इससे जुड़ी जानकारी बच्चों को पढ़ाई जाएगी
  • कोटा में गुरुवार रात की रिपोर्ट में पॉजिटिव आया एक मरीज गायब हो गया, उसे न मेडिकल टीमें ढूंढ पाईं, न पुलिस

दैनिक भास्कर

Jul 04, 2020, 09:15 PM IST

जयपुर. राजस्थान में शनिवार को सबसे ज्यादा 480 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें अलवर में 54, बीकानेर में 46, बाड़मेर में 43, जालौर में 42, जयपुर में 40, धौलपुर में 39, भरतपुर में 30, जोधपुर में 29, नागौर में 26, पाली में 22, उदयपुर में 20, सीकर में 16, कोटा में 14, डूंगरपुर में 13, झुंझुनू में 11, सिरोही में 8, अजमेर में 7, दौसा में 4, करौली में 3, टोंक और राजसमंद में 2-2, हनुमानगढ़, गंगानगर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर और बीएसएफ में 1-1, दूसरे राज्य से आए 4 लोग संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 19532 पहुंच गया। वहीं, सात लोगों की मौत भी हो गई। इनमें धौलपुर में 3, सीकर, भरतपुर, झुंझुनू और दूसरे राज्य से आए 1-1 व्यक्ति शामिल है। जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या 447 पहुंच गई।  

कोरोना महामारी स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल
राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रम में इसी सत्र से विद्यार्थी कोरोना के बारे में पढ़ सकेंगे। हर शनिवार को स्कूलों में मनाए जाने वाले नो बेग डे के दिन इससे जुड़ी जानकारी बच्चों को पढ़ाई जाएगी। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग के अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है। डोटासरा ने कहा कि पहली से 12वीं तक के बच्चों के लिए कक्षा के स्तर के हिसाब से कोरोना को लेकर पाठ्य सामग्री तैयार की जाएगी। इसमें बच्चों को कोरोना महामारी से बचाव, लक्षण और प्रभावों के बारे में पढ़ाया जाएगा। 

उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में नर्सेज ने तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण प्रदर्शन किया।

अजमेर में कोरोना चेन बनने का खतरा, बढ़ सकते हैं मरीज
अजमेर जेएलएन के दो चिकित्सक, पांच नर्सिंगकर्मी, सिपाही और नगर निगम कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी आमजन से सीधे जुड़े थे। चिकित्सा विभाग ने इन सभी को सूपर स्प्रेडर माना है। विभाग द्वारा इन सभी के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। वहीं, कोरोना चेन बनने की स्थिति में शहर में अचानक से मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 

कोटा में कोरोना रोगी 2 दिन से लापता, ढूंढने में पुलिस भी नाकाम हुई

कोटा में गुरुवार रात की रिपोर्ट में पॉजिटिव आया एक मरीज गायब हो गया है। उसे न मेडिकल टीमें ढूंढ पाई, न पुलिस। इस मामले से पूरे चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा है। दरअसल, रात की रिपोर्ट में 10 मरीज पॉजिटिव आए थे। इसी में एक 35 साल का युवक भी था, जिसने सैंपल देते वक्त सोगरिया का एड्रेस लिखाया था। रात को जैसे ही रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो हमेशा की तरह मेडिकल कॉलेज की रैपिड रेस्पोंस टीमों ने मरीजों को कोविड वार्ड में शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस भेजना शुरू कर दिया। लेकिन उक्त युवक का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उसके एड्रेस पर ढूंढवाने का प्रयास किया, लेकिन वहां भी नहीं मिला।

उदयपुर में आज बंद रहा काेर्ट परिसर स्थित नया भवन
न्यायालय में शुक्रवार को भी रैंडम सैंपलिंग की गई। 40 अधिवक्ताओं समेत 62 लोगों के सैंपल लिए गए। रिपाेर्ट आने तक काेर्ट परिसर स्थित नया भवन बंद रखने का निर्णय लिया। इसमें संचालित करीब 14 काेर्ट प्रभावित रहेगी।

भरतपुर में एक 4 माह की बच्ची भी पॉजिटिव पाई गई।

राजस्थान: जयपुर में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

  • प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 3481 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2995 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1735, पाली में 1168, उदयपुर में 772, धौलपुर में 740, कोटा में 728, नागौर में 696, डूंगरपुर में 461, अजमेर में 568, झालावाड़ में 375, सीकर में 613, चित्तौड़गढ़ में 211, सिरोही में 554, टोंक में 204, जालौर में 351, भीलवाड़ा में 265, राजसमंद में 276, झुंझुनूं में 386, चूरू में 331, बीकानेर में 435, जैसलमेर में 129 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 99, बाड़मेर में 435 मरीज मिले हैं।
  • अलवर में 656, दौसा में 170, बारां में 67, सवाई माधोपुर में 109, करौली में 108, हनुमानगढ़ में 81, प्रतापगढ़ में 74 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 60, बूंदी में 15 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 53 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 131 लोग पॉजिटिव मिले।
  • राजस्थान में कोरोना से अब तक 447 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 163 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 53, भरतपुर में 39, कोटा में 23, अजमेर में 19, बीकानेर में 16, नागौर में 12, धौलपुर में 10, पाली में 9, सिरोही, सीकर और सवाई माधोपुर में 7-7, अलवर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 6-6, बाड़मेर, करौली और बारां में 4-4, झुंझुनू, गंगानगर, दौसा और उदयपुर में 3-3, चूरू, बांसवाड़ा और जालौर में 2-2, डूंगरपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्य से आए 30 व्यक्ति की भी मौत हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mamata Banerjee says won’t spare corrupt leaders in TMC

Sat Jul 4 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Updated: July 4, 2020 11:48:43 am No party leader is indispensable, says TMC chief Mamata Banerjee Chief Minister Mamata Banerjee on Friday warned the leaders of her party Trinamool Congress (TMC) that corruption allegations against no one in the party would be tolerated. […]

Breaking News

Recent Posts